लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारीः दिल्ली में टूट गया रिकॉर्ड, पकड़ी रफ्तार, 2914 केस मिले, 13 की मौत, टोटल संख्या 1.85 लाख के पार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2020 21:42 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक नवीनतम बुलेटिन में कहा गया कि बीते 24 घंटों के दौरान 13 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। तीन सितंबर से पहले 27 जून को दिल्ली में एक दिन में 2948 नए मामले सामने आए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसितंबर में लगातार चौथा दिन है जब एक दिन में संक्रमण के 2000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।एक व दो सितंबर को क्रमश: 2312 और 2509 संक्रमित राष्ट्रीय राजधानी में मिले थे। शुक्रवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18842 पहुंच गई जबकि बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 17,692 का था।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को कोविड-19 को 2914 नए मामले सामने आए जो बीते 69 दिनों में सर्वाधिक हैं। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली में इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1.85 लाख के पार पहुंच गई जबकि महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4513 हो गई है।

यह सितंबर में लगातार चौथा दिन है जब एक दिन में संक्रमण के 2000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक नवीनतम बुलेटिन में कहा गया कि बीते 24 घंटों के दौरान 13 और मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है। तीन सितंबर से पहले 27 जून को दिल्ली में एक दिन में 2948 नए मामले सामने आए थे।

बृहस्पतिवार को 19 मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण के 2737 मामले सामने आए थे। एक व दो सितंबर को क्रमश: 2312 और 2509 संक्रमित राष्ट्रीय राजधानी में मिले थे। शुक्रवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 18842 पहुंच गई जबकि बृहस्पतिवार को यह आंकड़ा 17,692 का था।

राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 3947 मामले दर्ज किये गए थे जो अब तक का एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को मृतकों का आंकड़ा 4500 था। बुलेटिन में कहा गया कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 4513 हो गई जबकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,85,220 हो गई है।

दिल्ली में स्कूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे, नौ से 12वीं तक के छात्र 21 सितंबर से जा सकते हैं

दिल्ली के शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी में सभी स्कूल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 30 सितंबर तक बंद रहेंगे, लेकिन बड़ी कक्षाओं के छात्रों को अपने शिक्षकों से मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए 21 सितंबर से स्कूल जाने की अनुमति होगी। शिक्षा निदेशालय (डीओई) ने कहा कि कोविड-19 निषिद्ध क्षेत्रों के बाहर 50 प्रतिशत शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मियों को ऑनलाइन कक्षाओं, टेली-काउंसलिंग तथा संबंधित कामकाज के लिए विद्यालयों में बुलाया जा सकता है।

डीओई ने एक आधिकारिक आदेश में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी स्कूल 30 सितंबर तक छात्रों के लिए बंद रहेंगे। हालांकि कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों को निषिद्ध क्षेत्रों से बाहर के इलाकों में उनके स्कूलों में स्वैच्छिक आधार पर शिक्षकों से राय लेने के लिए जाने की इजाजत होगी।’’

आदेश के मुताबिक, ‘‘उन्हें 21 सितंबर से उनके माता-पिता या अभिभावकों की लिखित सहमति के साथ ही स्कूल आने की अनुमति होगी जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करेगा।’’ डीओई ने निर्देश दिया है कि छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं तथा शिक्षण प्रशिक्षण गतिविधियां जारी रहेंगी। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया