लाइव न्यूज़ :

कोरोना के 14.74 फीसदी मामले सिर्फ महाराष्ट्र से, लगातार 11वें दिन कोरोना रोगियों की संख्या 10 लाख से कम

By एसके गुप्ता | Updated: October 2, 2020 20:33 IST

अच्छी बात यह है कि रिकवरी के मामले में भी महाराष्ट्र अव्वल है। इसके बाद आंध्र प्रदेश और फिर कर्नाटक हैं। देश की 72 फीसदी रिकवरी 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 81484 मामले सामने आए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले चौबीस घंटे में यहां सबसे ज्यादा 16 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।कर्नाटक में करीब 10 हजार, केरल में 8 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। देश की 72 फीसदी रिकवरी 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से हुई है।

नई दिल्लीः कोरोना के सक्रिए मामलों में 78 फीसदी मामले दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। इसमें महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा 259440 केस हैं। पिछले चौबीस घंटे में यहां सबसे ज्यादा 16 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

कर्नाटक में करीब 10 हजार, केरल में 8 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। अच्छी बात यह है कि रिकवरी के मामले में भी महाराष्ट्र अव्वल है। इसके बाद आंध्र प्रदेश और फिर कर्नाटक हैं। देश की 72 फीसदी रिकवरी 10 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों से हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 81484 मामले सामने आए हैं। 

देश में कुल सक्रिय मामलों में सबसे ज्यादा 14.74 फीसदी महाराष्ट्र से हैं। जबकि कर्नाटक में एक लाख से अधिक कोरोना पॉजिटिव रोगी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकडों में बताया गया है कि भारत में लगातार 11 वें दिन सक्रिय मामलों की संख्या 10 लाख से नीचे बनी हुई है। कुल सक्रिय मामलों की संख्या 9,42,217 दर्ज की गई है।

हर दिन अधिक संख्या में कोरोना रोगियों के ठीक होने से रिकवरी ट्रेंड उच्च बना हुआ है। बीते 24 घंटों में 78,877 रिकवरी हुई हैं। इससे राष्ट्रीय रिकवरी दर में बढ़कर 83.70 फीसदी हो गई है। अब तक कुल 53,52,078 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। बीते 12 दिनों में 10 लाख रिकवरी हुई हैं। जिससे भारत दुनिया में सबसे ज्यादा रिकवरी हासिल करने वाला देश बन गया है। देश के 14 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

देश में इस समय 9,42,217 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कि कुल मामलों का 14.74 प्रतिशत

देश में इस समय 9,42,217 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कि कुल मामलों का 14.74 प्रतिशत है। इस संदर्भ में 2.5 लाख से अधिक मरीजों के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर है। इसके बाद कर्नाटक में एक लाख से अधिक मामले हैं। मंत्रालय ने बताया कि मेघालय, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, गोवा और सिक्किम समेत 14 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के 5,000 से भी कम उपचाराधीन मामले हैं। देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 81,484 नए मामलों की पुष्टि हुई।

मंत्रालय ने बताया कि इन 81,484 मामलों में से 78.07 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगााल, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में सामने आए। महाराष्ट्र में 16,000 से अधिक नए मामले, कर्नाटक में करीब 10,000 और केरल में 8,000 से अधिक नए मामले सामने आए।

मंत्रालय ने बताया कि जो लोग पिछले 24 घंटों में संक्रमणमुक्त हुए हैं, उनमें से 72 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और केरल में सामने आए हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 1,095 लोगों की मौत हुई, उनमें से 83.37 प्रतिशत मौतें महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, केरल और छत्तीसगढ़ में हुईं। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,484 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 64 लाख हो गई। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,095 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 99,773 हो गई। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोनाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन