लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Live Updates: कोरोना वायरस को हराना है, लड़ाई में अब कैदी भी देंगे साथ, बना रहे हैं मास्क और सैनिटाइजर

By भाषा | Updated: April 13, 2020 14:27 IST

देश में प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ रहा है। देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन है। सभी राज्य इसे बढ़ाने के पक्ष में है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम सभी को मिलकर इसे हराना होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संकट के मद्देनजर हमने कैदियों को इसके लिए प्रशिक्षित कराने की पहल की।केंद्रीय जेलों में हैदराबाद और अन्य जिला जेल में रोजाना करीब नौ हजार मास्क और तीन हजार लीटर सैनिटाइजर बनाया जाता है।

हैदराबादःवैश्विक महामारी कोविड-19 से निपटने की राष्ट्र की लड़ाई में शामिल होते हुए तेलंगानाजेलों के कैदियों ने डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों , चिकित्सा कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के अन्य कर्मियों के लिए मास्क और सैनिटाइजर बनाना शुरू कर दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों, सरकारी विभागों और सूचना प्रौद्योगिकी कम्पनियों की ओर से इनकी बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य में केन्द्रीय कारागार और जिला जेलों ने मास्क और सैनिटाइजर के निर्माण को बढ़ा दिया है।

उन्होंने बताया कि इन मास्क को आप धोकर दोबारा इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वहीं मास्क और सैनिटाइजर की कीमत बाजार में मौजूद उत्पादों से कम है। उन्होंने बताया कि तेलंगाना कारागार विभाग प्रकोष्ठ इनकी बिक्री ‘माय नेशन’ ब्रांड के अधीन करता है। इसके साथ ही वह एक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता किट भी लाए हैं, जिसमें मास्क (जिसे धो सकते हैं), हैंड सैनिटाइजर, हैंडवॉश, नहाने का साबुन और फिनाइल है।

उन्होंने बताया कि कैदियों को केमिस्ट ने सैनिटाइजर बनाने का प्रशिक्षण दिया है। वहीं मास्क जेल में मौजूद प्रशिक्षित टेलर बना रहे हैं। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमें मास्क और हैंड सैनिटाइजर बनाने का पहले से कोई अनुभव नहीं था लेकिन कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर हमने कैदियों को इसके लिए प्रशिक्षित कराने की पहल की। ’’

उन्होंने बताया कि हैदराबाद के चंचलगुडा और चेरलापल्ली केंद्रीय जेलों में हैदराबाद और अन्य जिला जेल में रोजाना करीब नौ हजार मास्क और तीन हजार लीटर सैनिटाइजर बनाया जाता है। अधिकारी ने बताया कि कारागार विभाग इनकी आपूर्ति चिकित्सा तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों, पुलिस, बिजली इकाई, डाक विभाग के कर्मियों सहित अन्य सरकारी एजेंसियों को करता है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसतेलंगानाहैदराबादके चंद्रशेखर रावजेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया