लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: उत्तर प्रदेश की जिला अदालतों को 20 अप्रैल से खोलने का फैसला वापस लिया गया

By भाषा | Updated: April 20, 2020 06:34 IST

18 अप्रैल को कोरोना वायरस से पीड़ित जिलों को छोड़कर उत्तर प्रदेश की जिला अदालतों को खोलने का निर्णय किया गया था। लेकिन प्रतिकूल रिपोर्ट आने के बाद अदालतों को खोलने का निर्णय वापस ले लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वैश्विक कोरोना वायरस महामारी की भयावहता को देखते हुए 20 अप्रैल से जिला अदालतों को खोलने का फैसला रविवार को वापस ले लिया। अब इस संबंध में 27 अप्रैल को आगे की कार्य योजना पर विचार कर निर्णय किया जायेगा।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वैश्विक कोरोना वायरस महामारी की भयावहता को देखते हुए 20 अप्रैल से जिला अदालतों को खोलने का फैसला रविवार को वापस ले लिया।

जिला सूचना कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, “इलाहाबाद उच्च न्यायालय के निबंधक (शिष्टाचार) आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अप्रैल तक जिला अदालतें, कामर्शियल कोर्ट, वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण एवं भूमि अधिग्रहण व पुनर्वास अधिकरण केवल अतिआवश्यक मुकदमों की ही सुनवाई करेंगे। अदालतें आम लोगों के लिए बंद रहेगी।”

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के महानिबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी जिला न्यायाधीशों/ पीठासीन अधिकारियों को आदेश जारी कर इसका कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल को कोरोना वायरस से पीड़ित जिलों को छोड़कर उत्तर प्रदेश की जिला अदालतों को खोलने का निर्णय किया गया था। लेकिन प्रतिकूल रिपोर्ट आने के बाद अदालतों को खोलने का निर्णय वापस ले लिया गया है।

अब इस संबंध में 27 अप्रैल को आगे की कार्य योजना पर विचार कर निर्णय किया जायेगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशकोर्टलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया