लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: देश में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 35 हुआ, कुल मामले 1,397

By भाषा | Updated: April 1, 2020 05:41 IST

मंत्रालय ने मंगलवार को दिये अद्यतन आंकड़े में कहा कि कोविड-19 के सक्रिय मामले अभी 1238 हैं जबकि तीन मौत हुईं हैं जिनमें से दो पंजाब में और एक महाराष्ट्र में है। उसने बताया कि 123 लोग या तो ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है जिससे इससे जुड़े कुल मामले 1,397 हुए, जिनमें 49 विदेशी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश भर में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 146 नए मामलों के सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर मंगलवार को 1,397 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है।

देश भर में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 146 नए मामलों के सामने आने के बाद इनकी संख्या बढ़कर मंगलवार को 1,397 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश भर में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 35 हो गया है।

मंत्रालय ने मंगलवार को दिये अद्यतन आंकड़े में कहा कि कोविड-19 के सक्रिय मामले अभी 1238 हैं जबकि तीन मौत हुईं हैं जिनमें से दो पंजाब में और एक महाराष्ट्र में है। उसने बताया कि 123 लोग या तो ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है जिससे इससे जुड़े कुल मामले 1,397 हुए, जिनमें 49 विदेशी हैं।

महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौत (9) हुई हैं जबकि गुजरात में (6), कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश में (3-3) दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर में (2-2) लोगों की जान गई हैं। केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, बिहार और हिमाचल प्रदेश में इस बीमारी से एक-एक व्यक्ति ने अपनी जान गंवाई है।

इस खतरनाक बीमारी के सबसे ज्यादा मामले केरल से आए हैं जहां 234 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 216 और उत्तर प्रदेश में 101 मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 97, कर्नाटक में 83 तथा तेलंगाना में 79 मामने सामने आए हैं। राजस्थान व तमिलनाडु में कोविड-19 के 74-74 मामले हैं, गुजरात में 73 तथा जम्मू कश्मीर में 54 मामले अब तक सामने आए हैं। मध्य प्रदेश में 47 मामले, पंजाब में 41 तथा हरियाणा व आंध्र प्रदेश से 40-40 मामले सामने आए हैं।

बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 26 मामले मिले हैं जबकि बिहार में 15, लद्दाख और चंडीगढ़ में 13-13 लोग इससे संक्रमित मिले हैं। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 10 मामले मिले हैं। छत्तीसगढ़ में आठ तथा उत्तराखंड से अब तक सात मामले सामने आए हैं। गोवा में अब तक पांच मामले मिले हैं जबकि हिमाचल प्रदेश और ओडिशा में तीन-तीन लोग इसकी चपेट में आए हैं। पुडुचेरी, मणिपुर और मिजोरम में एक-एक व्यक्ति इससे संक्रमित है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी