लाइव न्यूज़ :

कोरोना: कर्फ्यू की वजह से दिल्ली में नहीं मिल रहा खाना तो तुरंत यहां जाएं, केजरीवाल सरकार ने किए कई शेल्टर के इंतजाम

By धीरज पाल | Updated: March 24, 2020 13:40 IST

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कोविड-19 के 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सीएम केजरीवाल ने शेल्टर की लिस्ट जारी किया है, जहां भोजन की सुविधा मुहैया कराया जा रहा है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते दिल्ली पूरी तरह लॉकडाउन है। इस खतरानाक वायरस से बचने के लिए लोग अपने घरों में खुद को कैद कर रखा है। दिल्ली में कोविड-19 के 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्फ्यू की वजह से जिन लोगों को खाना या भोजन नहीं मिल पा रहा है तो दिल्ली सरकार ने भोजन के लिए कई शेल्टर का इंतजाम किया है। जहां लोगों को भोजन की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

इस बारे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि मुझे पता चला है कर्फ्यू की वजह से कुछ लोगों को खाना नहीं मिल रहा। अगर आप ऐसे किसी व्यक्ति के संपर्क में है जो भोजन और सहारे की तलाश में है तो उन्हें दिल्ली सरकार के नजदीकी शेल्टर भेजिए, वहां भोजन का इंतजाम किया गया है। 

इसके साथ ही केजरीवाल ने उन शेल्टर की लिस्ट भी भेजी है जहां भोजन की सुविधा उपलब्ध है। अगर आप ऐसे लोगों को जानते हैं तो दिल्ली सरकार के नजदीकी शेल्टर में भेज सकते हैं। 

यहां देखें शेल्टर की लिस्ट

http://delhishelterboard.in/occupancy-report/index-ag2.php

24 घंटे में एक भी मामले नहीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि इस समय स्थिति को नियंत्रण में रखना सबसे बड़ी चुनौती है।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर के जरिये जानकारी दी कि कोविड-19 से संक्रमित पांच लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने अपराह्न 9 बजकर 59 मिनट पर ट्वीट किया, “पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोई नया केस नहीं आया। 5 लोग इलाज करवाकर जा चुके हैं। अभी खुश नहीं होना। अभी सबसे बड़ी चुनौती है किसी भी अवस्था में स्थिति को बेकाबू नहीं होने देना। इसमें आप सबका सहयोग चाहिए।” इससे पहले दिल्ली में कोविड-19 के 30 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां