लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए CRPF तैयार, जल्द शुरू करेगा 24x7 हेल्पलाइन सेंटर

By भाषा | Updated: March 30, 2020 15:19 IST

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 1000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 29 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस के चलते हुई हैं.

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ अपने जवानों और उनके परिजनों के देखभाल करने के लिए हेल्पलाइन सेंटर स्थापित करेगा.CRPF की सभी सेक्टर मुख्यालयों hj लैंडलाइन और एक व्हाट्सएप मोबाइल फोन नंबर 24x7 हेल्पलाइन स्थापित करने की योजना है.

घरों से दूर तैनात अपने जवानों के मद्देनजर सीआरपीएफ ने फील्ड कार्यालयों को चौबीसों घंटे चालू रहने वाला हेल्पलाइन स्थापित करने का निर्देश दिया है ताकि कोरोवा वायरस प्रकोप को देखते हुए उन कर्मियों के परिवारों की मदद की जा सके। इसके अलावा त्वरित कार्रवाई टीमों (क्यूआरटी) की भी सेवा ली जाएगी।

सीआरपीएफ के 23 सेक्टरों को चौबीसों घंटे चालू रहने वाले लैंडलाइन कनेक्शन और व्हाट्सएप नंबर स्थापित करने और इसका प्रचार करने के लिए कहा गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा भेजे गए एक संवाद के अनुसार कोरोना वायरस के मद्देनजर देश भर में लागू आपात स्थिति को ध्यान में रखते हुए महानिदेशक (बल प्रमुख) ने निर्देश दिया है कि हमें अपने कर्मियों के परिवारों की देखभाल करनी चाहिए जो अपने घरों से दूर रह रहे हैं।

इसमें कहा गया है कि अधिकारियों और जवानों को अपने परिवारों की चिंता से मुक्त करने के लिए सभी व्यवस्था करने की जरूरत है। बल का यह निर्देश पीटीआई के पास है। इसमें कहा गया है कि देश के सभी सेक्टर मुख्यालयों और समूह केंद्रों पर एक लैंडलाइन और एक व्हाट्सएप मोबाइल फोन नंबर 24x7 हेल्पलाइन स्थापित की जानी चाहिए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन परिवारों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया है जिनकी पत्नी बच्चों के साथ अकेली हैं और जहां बुजुर्ग माता-पतिा अकेले रह रहे हैं।

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसइंडियासीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए