लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: सीआरपीएफ ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया, वाट्सऐप नंबर 7082814411, दवाएं और जरूरी सामान मुहैया कराया जाएगा

By भाषा | Updated: March 26, 2020 21:07 IST

सीआरपीएफ ने कहा कि इस हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल विशेषतौर पर केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में रह रहे कश्मीरी और देश के उत्तरी हिस्से में रह रहे लोग कर सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि देश के अन्य भागों से मदद मांगने वालों की भी मदद की जाएगी क्योंकि बल की मौजूदगी राष्ट्रव्यापी है। 

Open in App
ठळक मुद्देबल ने बृहस्पतिवार को अपने सोशल मीडिया मंचों पर नया वाट्सऐप नंबर 7082814411 जारी किया।अधिकारियों ने कहा कि देश के अन्य भागों से मदद मांगने वालों की भी मदद की जाएगी क्योंकि बल की मौजूदगी राष्ट्रव्यापी है। 

नई दिल्लीः सीआरपीएफ ने कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर बृहस्पतिवार को वाट्सऐप आधारित हेल्पलाइन नंबर जारी किया, जिसके जरिये जररूतमंदों तक दवाएं और जरूरी सामान मुहैया कराया जाएगा। बल ने बृहस्पतिवार को अपने सोशल मीडिया मंचों पर नया वाट्सऐप नंबर 7082814411 जारी किया।

सीआरपीएफ ने कहा कि इस हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल विशेषतौर पर केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में रह रहे कश्मीरी और देश के उत्तरी हिस्से में रह रहे लोग कर सकेंगे। अधिकारियों ने कहा कि देश के अन्य भागों से मदद मांगने वालों की भी मदद की जाएगी क्योंकि बल की मौजूदगी राष्ट्रव्यापी है। 

डाक्टरों, चिकित्सा कर्मियों को मिलेगा 50 लाख रुपये का बीमा कवर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित मरीजों के इलाज में दिन-रात जुटे डॉक्टरों, पारामेडिकल कर्मियों, चिकित्सा कर्मियों को 50 लाख रुपये बीमा कवर उपलब्ध कराने की घोषणा की।

उन्होंने कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये लागू देशव्यापी ‘लॉकडाउन’ के बीच गरीबों, बुजुर्गों, स्वयं सहायता समूहों और निम्न आग वर्ग को राहत देते हुये 1.70 लाख करोड़ रुपये की ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना’ की घोषणा की।

इस पैकेज के तहत कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित मरीजों के इलाज में दिन-रात जुटे डॉक्टरों, पारामेडिकल कर्मियों और अन्य चकित्सा कर्मियों को 50 लाख रुपये का बीमा दिया जाएगा। इसके अलावा प्रोत्साहन पैकेज में गरीबों को तीन महीने के लिये मुफ्त अनाज, दाल और रसोई गैस सिलेंडर तथा महिलाओं और गरीब वरिष्ठ नागरिकों को नकद सहायता उपलब्ध कराना शामिल हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीआरपीएफजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं