लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: कश्मीर में पाबंदियां जारी, जुमे की नमाज के लिए निकलने वाले लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 28, 2020 21:28 IST

केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने रविवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में 31 मार्च तक बंद की घोषणा की। घाटी में कोरोना वायरस के कुल मामले 14 और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 20 हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की रात 21 दिन के देशव्यापी बंद की घोषणा की थीपुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजीन इलाके से छह लोगों को गिरफ्तार किया।

श्रीनगर: कश्मीर में शनिवार को लगातार दसवें दिन लोगों की आवाजाही और एकजुट होने पर प्रतिबंध जारी रहा जबकि पुलिस ने शुक्रवार को जुमे की नमाज का आयोजन कर लॉकडाउन (बंद) का उल्लंघन करने वाले कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि घाटी में ज्यादातर मंदिर-मस्जिद बंद रहे लेकिन कुछ मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और जुमे की नमाज के लिए बाहर निकलने के लिए कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मध्य कश्मीर के गांदेरबल जिले में पुलिस ने जामा मस्जिद छत्तरगुल में जुमे की नमाज के लिए एकत्र हुए कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में भी इसी कारण से एक प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि शोपियां के पांडुशन गांव में जुमे की नमाज आयोजित कर सैकड़ों ग्रामीणों की जान को खतरे में डाला गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने नमाज की अगुवाई करने वाले पांडुशन गांव के निवासी मौलवी अब्दुल गनी थोकर और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजीन इलाके से छह लोगों को गिरफ्तार किया।

जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की रात 21 दिन के देशव्यापी बंद की घोषणा की थी वहीं केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने रविवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में 31 मार्च तक बंद की घोषणा की। घाटी में कोरोना वायरस के कुल मामले 14 और पूरे केंद्र शासित प्रदेश में 20 हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है