लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: बंगाल में पेट्रोल पंपों पर ‘मास्क नहीं, तो पेट्रोल नही’ की व्यवस्था लागू

By भाषा | Updated: April 17, 2020 17:35 IST

पेट्रोल पंपों ने ‘मास्क नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ की सूचनाएं पेट्रोल पंपों पर लगायी हैं। उन्होंने कहा,‘‘कई लोग पेट्रोल पंपों पर बिना मास्क के आ रहे हैं, ऐसे में यह आदेश जारी करना पड़ा है।"

Open in App
ठळक मुद्देयह आदेश बंगाल के इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के करीब 2,000 पेट्रोल पंप पर लागू होगा। इंडियन ऑयल के प्रवक्ता ने इसे एक स्वागत योग्य कदम बताया है।

कोलकाता पश्चिम बंगाल में पेट्रोल पंपों के संगठनों ने राज्यभर ‘मास्क नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ की व्यवस्था लागू कर दी है। ऐसे में जो लोग मास्क नहीं पहने होंगे, उन्हें पेट्रोल या डीजल की बिक्री नहीं की जाएगी। लोगों के बीच कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए यह व्यवस्था की गयी है।

पश्चिम बंगाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव एस. कोले ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिए उन मोटरसाइकिल परिचालकों और ड्राइवरों को पेट्रोल-डीजल नहीं बेचने का निर्णय किया गया है जो मास्क नहीं पहनें होंगे। कोले ने कहा कि यह निर्णय बृहस्पतिवार शाम को किया गया। तब से ही यह प्रभाव में आ गया है।

पेट्रोल पंपों ने ‘मास्क नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ की सूचनाएं पेट्रोल पंपों पर लगायी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ कई लोग पेट्रोल पंपों पर बिना मास्क के आ रहे हैं। लेकिन इस निर्णय के बारे में बताने पर वह अपनी जेब से मास्क निकालकर पहन रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि अभी तक इसकी प्रतिक्रिया सही है और जिनके पास मास्क नहीं हैं, उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है।

एसोसिएशन में इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के करीब 2,000 पेट्रोल पंप शामिल हैं। इंडियन ऑयल के प्रवक्ता ने इसे एक स्वागत योग्य कदम बताया। इससे पहले यातायात नियमों का सख्त पालन कराने के लिए भी इस तरह के कई प्रयास किए जाते रहे हैं।

हाल में दिल्ली से सटे नोएडा में स्थानीय प्रशासन ने दोपहिया वाहन चालकों के बीच हेलमेट पहनने को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए ‘हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ का अभियान चलाया है। वहीं देश के अलग-अलग शहरों में पहले भी ‘सीट बेल्ट नहीं, तो पेट्रोल नहीं’ जैसे अभियान चलाए जाते रहे हैं।

टॅग्स :पेट्रोल का भावपेट्रोलकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है