लाइव न्यूज़ :

कोरोना की मार! मेक माय ट्रिप ने 350 कर्मचारियों को निकाला, कहा- कारोबार हुआ प्रभावित

By भाषा | Updated: June 2, 2020 05:15 IST

मेक माय ट्रिप समूह के कार्यकारी चेयरमैन एवं संस्थापक दीप कालरा ने कहा, ‘‘पिछले दो महीनों में, हमने बारीकी से प्रभाव का विश्लेषण किया है और कारोबार के बारे में सोचने में काफी समय बिताया है। यह स्पष्ट हो जाता है कि कुछ कारोबार बहुत गहराई से प्रभावित हुए हैं और उन्हें उबरने में बहुत अधिक समय लगेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्दे यात्रा संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी मेक माय ट्रिप ने कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न मुश्किलों के मद्देनजर 350 कर्मचारियों की छंटनी की है।निकाले गये ज्यादातर कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय अवकाश व संबंधित सेवाओं से जुड़े हुए थे।

नई दिल्लीः यात्रा संबंधी ऑनलाइन सेवाएं देने वाली कंपनी मेक माय ट्रिप ने कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न मुश्किलों के मद्देनजर 350 कर्मचारियों की छंटनी की है। सूत्रों ने बताया कि निकाले गये ज्यादातर कर्मचारी अंतरराष्ट्रीय अवकाश व संबंधित सेवाओं से जुड़े हुए थे। मेकमायट्रिप समूह के कार्यकारी चेयरमैन एवं संस्थापक दीप कालरा और समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में कहा कि यह दौर अभी भी अनिश्चित है लेकिन यह तय है कि कंपनी के ऊपर कोविड-19 संकट का लंबे समय तक असर रहने वाला है। 

उन्होंने कहा, यह अभी तक अस्पष्ट है कि कोविड-19 महामारी के बाद कब जाकर यात्रा सुरक्षित हो सकेगा। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले दो महीनों में, हमने बारीकी से प्रभाव का विश्लेषण किया है और कारोबार के बारे में सोचने में काफी समय बिताया है। यह स्पष्ट हो जाता है कि कुछ कारोबार बहुत गहराई से प्रभावित हुए हैं और उन्हें उबरने में बहुत अधिक समय लगेगा।’’ कंपनी के एक प्रवक्ता ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि इस छंटनी से 350 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

आपको बता दें, देश भर में रविवार को कोरोना संक्रमण के करीब 8400 नये मामले सामने आने के बाद भारत में कोविड-19 के मरीजों की संख्या एक लाख 90 हजार के पार पहुंच गई, हालांकि ठीक होने वाले भी बढ़े हैं और इनकी संख्या करीब 92,000 हो गई है। वहीं देश के कई शहरों में लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दी गई जिससे सड़कों पर यातायात फिर बढ़ गया और कई जगह जाम जैसे हालात भी बन गए। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार सुबह दिए गए अपडेट में कहा कि रविवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे में 230 लोगों की महामारी से मौत हुई जो एकदिन में सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही देश में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 5,394 हो गई। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos