लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संकट: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, मंत्री-विधायकों की सैलरी में 30 प्रतिशत की कटौती

By निखिल वर्मा | Updated: April 9, 2020 15:58 IST

महाराष्ट्र के अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार में विधायकों की सैलरी में कटौती करने का फैसला जा चुका है. इसके अलावा केंद्र सरकार ने सांसदों का वेतन एक साल के लिए 30 फीसदी कम किया है जो एक अप्रैल 2020 से प्रभावी है.

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस से भारत में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है, यहां अब तक 1297 केस मिले हैं और 72 लोगों की मौत हुई हैमहाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के 162 नए मामले सामने आये हैं, राज्य में मुंबई में सबसे ज्यादा मामले मिले हैं

कोरोना वायरस के संकट के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र  कैबिनेट ने अगले एक साल तक विधायकों की सैलरी में 30 फीसदी की कटौती के प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह अप्रैल महीने से ही लागू होगा। इसके अलावा कैबिनेट कोरोना संकट के बाद अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार योजना के आकलन और तैयारी के लिए 2 समितियों के गठन की मंजूरी दी है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 162 नए मामले

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के 162 नए मामले सामने आये हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 1,297 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह एक दिन में कोविड-19 के रोगियों की संख्या में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि है। अधिकारी ने कहा, ‘‘162 नए मामलों में से 143 मुंबई से दर्ज किए गए हैं।’’

अन्य शहरों में, कल्याण-डोंबिवली से चार मामले, पुणे और औरंगाबाद से तीन-तीन, पिंपरी चिंचवड़ और नवी मुंबई से दो-दो, और यवतमाल, ठाणे शहर, मीरा भयंदर, वसई-विरार और सिंधुदुर्ग से एक-एक मामले सामने आये हैं। राज्य में इस बीमारी से बुधवार तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है।

इन राज्यों में भी हो चुका है सैलरी कट का फैसला

महाराष्ट्र के अलावा असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कोरोना वायरस महामारी से उपजी स्थिति को देखते हुए विधायकों की सैलरी में कटौती का फैसला लिया जा चुका है।

बिहार में सिर्फ 15 प्रतिशत की कटौती

बिहार कैबिनेट ने मुख्यमंत्री, राज्य के मंत्रियों एवं विधान मंडल के सदस्यों के वेतन में अगले एक साल तक 15 प्रतिशत कटौती करने का निर्णय लिया है। यह राशि कोरोना वायरस से निपटने के लिए “कोरोना उन्मूलन कोष” में दी जाएगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी