लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: गुजरात में कोविड-19 संक्रमण के मामले 5000 के पार, एक दिन में हुई 26 मौतें

By भाषा | Updated: May 3, 2020 05:40 IST

राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 5054 हैं जिसमें अहमदबाद में सामने आये 250 नये मामले शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि गुजरात अब ‘पूल टेस्टिंग’ की ओर बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में 333 और व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के साथ ही राज्य में इसके मामले बढ़कर पांच हजार के पार हो गए जबकि 26 और मौतें होने से मृतक संख्या बढ़कर 262 हो गई।अकेले अहमदाबाद में 20 मौतें हुईं जो कि एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौतें हैं। यह जानकारी गुजरात के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

गुजरात में 333 और व्यक्तियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के साथ ही राज्य में इसके मामले बढ़कर पांच हजार के पार हो गए जबकि 26 और मौतें होने से मृतक संख्या बढ़कर 262 हो गई। अकेले अहमदाबाद में 20 मौतें हुईं जो कि एक दिन में होने वाली सबसे अधिक मौतें हैं। यह जानकारी गुजरात के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी।

राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 5054 हैं जिसमें अहमदबाद में सामने आये 250 नये मामले शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि गुजरात अब ‘पूल टेस्टिंग’ की ओर बढ़ रहा है।

प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने कहा, ‘‘शनिवार को 160 और लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे इस संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 896 हो गई है।’’ उन्होंने कहा कि सबसे अधिक 63 लोगों को अहमदाबाद में ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

उन्होंने कहा कि 26 मृतकों में से 17 को पहले से स्वास्थ्य समस्याएं थीं। उन्होंने कहा कि कुल 10 मृतक एक से अधिक बीमारियों से पीड़ित थे। रवि ने कहा, ‘‘26 मृतकों में से 20 की मृत्यु अहमदाबाद के अस्पतालों में हुईं, तीन की मौत वडोदरा, दो की सूरत में और एक ही आणंद में हुईं।’’

अधिकारी ने कहा कि गुजरात में सामने आये कोविड-19 के 333 नये मामलों में से 250 मामले अहमदाबाद से सामने आये, वहीं वडोदरा और सूरत से 17-17 मामले सामने आये हैं। इससे इन तीन जिलों में कुल मरीजों की संख्या क्रमश: 3,543, 325 और 661 हो गई है। अन्य जिले जहां से नये मामले आये हैं उनमें गांधीनगर (18), भावनगर (6), बोटाद (6), दाहोद (1), खेड़ा (3), नवसारी (2), पंचमहाल (1), पाटन (3), तापी (1), वलसाड (1), महिसागर (6) और छोटा उदेपुर (1) शामिल हैं। बारह जिलों में कुल 160 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

अहमदाबाद से (63) के अलावा 40 व्यक्तियों को वडोदरा, 32 को सूरत, 10 को बनासकांठा और छह को अरावली में ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई। रवि ने कहा, ‘‘गुजरात ने अब तक 74,116 जांच की गई हैं।’’ अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा के अलावा अधिक मामले राजकोट (58), भावनगर (53), आणंद (74), भरूच (27), गांधीनगर (67), बनासकांठा (29), पंचमहाल (38) और बोटाद (270) से भी आये हैं। गुजरात कोविड-19 के आंकड़े इस प्रकार हैं: संक्रमण के मामले 5,054, नए मामले 333, मौतें 262, ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किये गए 896, जिनका अभी भी इलाज चल रहा है 3,896, अभी तक 74,116 जांच हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियागुजरातलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं