लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: नागपुर में कोरोना का कहर, एक ही दिन में पाए गए 44 संक्रमित, वायरस से तीसरी मौत

By फहीम ख़ान | Updated: May 7, 2020 00:01 IST

यह पहला मौका है, जब नागपुर में एक साथ 44 लोगों के नमूने पॉजिटिव आए हैं. बुधवार को नीरी की प्रयोगशाला में जांचे गए नमूनों में से 16 पॉजिटिव आए. ये सभी मोमिनपुरा निवासी हैं. वहीं मेयो की प्रयोगशाला में सतरंजीपुरा के सात व एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार का दिन कोरोना संक्रमण के लिहाज से भयावह रहा. एक दिन में ही 44 मरीजों के नमूने पॉजिटिव आए जबकि एक मरीज की मौत हो गई.इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 206 हो गई है. तीन लोगों ने वायरस से अब तक जान गंवाई है.

महाराष्ट्र के नागपुर में बुधवार का दिन कोरोना संक्रमण के लिहाज से भयावह रहा. एक दिन में ही 44 मरीजों के नमूने पॉजिटिव आए जबकि एक मरीज की मौत हो गई. इसके साथ ही शहर में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 206 हो गई है. तीन लोगों ने वायरस से अब तक जान गंवाई है. यह पहला मौका है, जब नागपुर में एक साथ 44 लोगों के नमूने पॉजिटिव आए हैं. बुधवार को नीरी की प्रयोगशाला में जांचे गए नमूनों में से 16 पॉजिटिव आए. ये सभी मोमिनपुरा निवासी हैं. वहीं मेयो की प्रयोगशाला में सतरंजीपुरा के सात व एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

मेडिकल की प्रयोगशाला में सतरंजीपुरा के एक तथा पार्वतीनगर निवासी 22 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इस युवक की मौत हो गई. इसी बीच माफसू की प्रयोगशाला के नौ नमूने पॉजिटिव आए हैं. साथ ही एम्स की प्रयोगशाला में भी 9 नमूने पॉजिटिव आने की जानकारी मिली है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवक की मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के आकस्मिक विभाग में उपचार के दौरान मौत हो गई. आज युवक का नमूना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया क्योंकि पार्वतीनगर में इसके पहले कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं आया था. युवक की मौत के बाद उनके नजदीकी, रिश्तेदार व संपर्क में आए लोगों को क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया मनपा स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस की मदद से शुरू कर दी. परिसर को भी सील कर दिया गया. 

नागपुर में इसके पहले सतरंजीपुरा निवासी 68 वर्षीय पुरुष तथा मोमिनपुरा निवासी 70 वर्षीय पुरुष की मौत हो चुकी है.  

एक दिन में सबसे ज्यादा मरीज संख्या 

12 अप्रैल 1714 अप्रैल 0919 अप्रैल 1020 अप्रैल 0821 अप्रैल 1106 मई 44

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनानागपुरलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos