Coronavirus: मुंबई में कोविड-19 के मामले बढ़ कर हुए 4,232, अब तक 168 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: April 24, 2020 05:47 IST2020-04-24T05:47:57+5:302020-04-24T05:47:57+5:30

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 478 नये मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़ कर 4,232 हो गई।

Coronavirus: Covid-19 cases in Mumbai increased to 4232, 168 people died so far | Coronavirus: मुंबई में कोविड-19 के मामले बढ़ कर हुए 4,232, अब तक 168 लोगों की मौत

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 478 नये मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़ कर 4,232 हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से देश की आर्थिक राजधानी में बृहस्पतिवार को और आठ लोगों की मौत होने के साथ अब तक कुल 168 लोगों की जान जा चुकी है।

मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 478 नये मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को यह संख्या बढ़ कर 4,232 हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

बीएमसी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से देश की आर्थिक राजधानी में बृहस्पतिवार को और आठ लोगों की मौत होने के साथ अब तक कुल 168 लोगों की जान जा चुकी है।

नगर निकाय ने कहा कि स्वस्थ होने के बाद 48 और रोगियों को घर भेजे जाने के साथ अब तक कुल 473 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। बीएमसी के मुताबिक शहर में कोविड-19 के 3,593 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Web Title: Coronavirus: Covid-19 cases in Mumbai increased to 4232, 168 people died so far

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे