लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामले 10,000 के पार, 27 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: May 1, 2020 05:47 IST

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के 583 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक कुल 10,498 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में पहला मामला सामने आने के बाद 53 दिन हो चुके हैं। वहीं, 27 और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़ कर 459 पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 583 नये मामले सामने आने के साथ कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़ कर बृहस्पतिवार को 10,000 के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, 27 और लोगों की मौत होने के साथ अब तक कुल 459 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 583 नये मामले सामने आने के साथ कोविड-19 मामलों की कुल संख्या बढ़ कर बृहस्पतिवार को 10,000 के आंकड़े को पार कर गई। वहीं, 27 और लोगों की मौत होने के साथ अब तक कुल 459 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 के 583 नए मामले सामने आए हैं। अभी तक कुल 10,498 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में पहला मामला सामने आने के बाद 53 दिन हो चुके हैं। वहीं, 27 और लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़ कर 459 पहुंच गई है।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुताबिक राज्य में कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित मुंबई में 471 नए मामलों के साथ संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 6,874 हो गई। बृहस्पतिवार को 20 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ कर 290 हो गई है।

मुंबई के धारावी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 25 नए मामले सामने आने के साथ ही क्षेत्र में अभी तक 369 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामले शिव शक्ति नगर, शास्त्री नगर, पीएमजीपी कालोनी, धोरवाड़ा, ट्रांजिट कैंप, इंदिरा नगर, मुस्लिम नगर, चौगुले चाल और कुछ अन्य इलाकों से आए हैं। उन्होंने बताया कि धारावी में संक्रमण से अभी तक 18 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, पुणे में कोविड-19 के कुछ अति प्रभावित क्षेत्र (हॉटस्पॉट) में संक्रमण के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी के मद्देनजर, पुलिस ने बृहस्पतिवार को इन क्षेत्रों में एक मई से तीन दिनों तक सभी किराने, सब्जी और फलों की दुकानों को बंद रखने के नए आदेश जारी किए।

पुणे संभाग में अब तक 1379 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 96 लोगों की मौतें हुई हैं। पुणे शहर में ही अब तक 1,113 मामले सामने आये हैं जबकि 82 लोगों की मौत हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, निषेधाज्ञा से दूध केंद्रों को बाहर रखा गया है, जो इन क्षेत्रों में दो घंटे (सुबह 10 बजे से दोपहर के 12 बजे तक) के लिए खुले रहेंगे और दवा की दुकानें भी खुली रहेंगी। ये हॉटस्पॉट शहर के मध्य भाग में स्थित हैं, जो मुंबई के बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त, रवींद्र शिसेव ने कहा, ‘‘चूंकि इन क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संक्रमण की सूचना मिली है, इसलिए किराने, सब्जियों और फलों की दुकानें इन जगहों पर 1 मई से 3 मई तक बंद रहेंगी।’’ हालांकि, इस अवधि के दौरान दुग्ध केंद्र सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक खुले रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘इस अवधि के दौरान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक घर तक दूध की डिलीवरी की अनुमति है।’’ ये आदेश दवा दुकानों और आपातकालीन सेवाओं पर लागू नहीं होंगे।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रमुंबईलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी