लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दक्षिण राजस्थान में कोरोना राहत कार्यों की जरूरत, जानें वजह

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 15, 2020 19:28 IST

कोरोना वायरस के कहर से प्रत्यक्ष प्रभावितों की संख्या तो धीरे-धीरे बढ़ ही रही है, लेकिन अप्रत्यक्ष प्रभावितों की बड़ी संख्या के मद्देनजर दक्षिण राजस्थान में चिंता की लकीरें गहरा रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्दे महाराष्ट्र सरकार ने एक परिपत्र जारी करके कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए ऐहतियात के तौर पर राज्य के शहरी क्षेत्रों में सभी स्कूल और कॉलेज को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है. इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र में शॉपिग मॉल भी 31 मार्च 2020 तक बंद रहेंगे.

राजस्थान: मुंबई सहित कई महानगरों में कोरोना वायरस के कुप्रभाव के चलते कई तरह के आवश्यक प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिसके नतीजे में इन शहरों का आर्थिक चक्र ही गड़बड़ा गया है.

कोरोना वायरस के कहर से प्रत्यक्ष प्रभावितों की संख्या तो धीरे-धीरे बढ़ ही रही है, लेकिन अप्रत्यक्ष प्रभावितों की बड़ी संख्या के मद्देनजर दक्षिण राजस्थान में चिंता की लकीरें गहरा रही हैं.

दक्षिण राजस्थान के उदयपुर, सलुंबर, बांसवाड़ा, कुशलगढ़, पालोदा, डूंगरपुर, सागवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोग मुंबई सहित महाराष्ट्र, गुजरात के विभिन्न शहरों में कार्यरत हैं. इनमें आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग ज्यादा हैं. इनमें भी ज्यादातर दैनिक मजदूर जैसे काम कर रहे हैं, जो विभिन्न होटलों, दुकानों, भवन निर्माण आदि में काम करते हैं. अब इनके सामने कोरोना वायरस से बचाव के अलावा वहां रहने के लिए किराया, घर-खर्च आदि जुटाने की भी बड़ी समस्या गहरा रही है.

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र सरकार ने एक परिपत्र जारी करके कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए ऐहतियात के तौर पर राज्य के शहरी क्षेत्रों में सभी स्कूल और कॉलेज को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया है. इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्र में शॉपिग मॉल भी 31 मार्च 2020 तक बंद रहेंगे.

ऐसी स्थिति में दक्षिण राजस्थान के मुंबई, नागपुर, सूरत आदि शहरों में कार्यरत लोगों को यहां सुरक्षित लाने और अकाल राहत कार्य जैसे- कोरोना राहत कार्य शुरू करने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि ऐसे लोगों को इन शहरों का जनजीवन सामान्य होने तक अपने क्षेत्र में आर्थिक सुरक्षा मिल सके.

इसके लिए राजस्थान सरकार ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं की गति बढ़ा सकती है, ताकि कोरोना वायरस के कारण अप्रत्यक्ष प्रभावित बेरोजगारों को रोजगार मिल सके!   

टॅग्स :राजस्थानकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया