लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में 93 नए मामलों के साथ कोरोना मरीजों की संख्या 669 हुई, अब तक 9 ने गंवाई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2020 22:50 IST

दिल्ली मे कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बुधवार को बेहिसाब इजाफा हुआ। एक दिन में 93 नए मामले सामने आ गए। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 669 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देराजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 669 हो गई।

राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 93 नए मामले सामने आए। इसी के साथ दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 669 हो गई। वहीं, दिल्ली में कोविड-19 के कारण अब तक 9 लोग जान गंवा चुके हैं। यह जानकारी दिल्ली सरकार ने दी।

बता दें कि इससे पहले कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिये दिल्ली सरकार ने घर से बाहर निकलने पर लोगों को मास्क पहनना बुधवार को अनिवार्य कर दिया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस निर्णय का ऐलान करते हुये कहा कि चेहरे पर मास्क लगाने से काफी हद तक कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को कम किया जा सकता है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ​ट्वीट कर कहा, ‘‘इसलिये यह फैसला किया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में घर से बाहर कदम रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिये मास्क पहनना आवश्यक होगा। कपड़े का मास्क भी उपयोग में लाया जा सकता है।’’

केजरीवाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि दिल्ली के सभी सरकारी विभागों को वेतन के अलावा सभी खर्च रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सरकार को अपने ख़र्चों में भारी कटौती करनी होगी।

ट्वीट में कहा गया है कि कोरोना और लॉकडाउन सम्बन्धी ख़र्चों के अलावा कोई अन्य खर्च केवल वित्त विभाग की अनुमति से ही किया जाएगा । यह बैठक कोविड-19 के प्रसार को रोकने के मद्देनजर उठाये जा रहे कदमों पर चर्चा के लिये बुलायी गयी थी, जिसमें मंत्रियों के अलावा शीर्ष अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार तक कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 576 थी।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीदिल्ली सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां