लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मेरठ में कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि के बाद मचा हड़कंप, शहर के 3 इलाके सील

By भाषा | Updated: March 28, 2020 20:25 IST

30 मार्च तक इन मोहल्लों के लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही 38 टीमों को निगरानी और क्वॉरेंटाइन (पृथक रखने) के लिए लगाया गया है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लाला लाजपत राय मेडिकल कालेज के कोरोना वार्ड में भर्ती मरीज में शुक्रवार को कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद शनिवार को मेरठ में हाई अलर्ट करके तीन इलाकों शास्त्रीनगर सेक्टर 13, सराय बहलीम व हुंमायूनगर को सील करने के आदेश दिए गए।

जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बताया कि महाराष्ट्र से आए कोरोना मरीज को लेकर मेरठ में पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। उससे संपर्क रखने वाले 38 लोगों को चिन्हित किया गया है। साथ ही उसके तीन मोहल्लों में जाने की सूचना मिली है। उन तीनों मोहल्लों को अस्थाई तौर से सील करने का आदेश दिया गया है।

30 मार्च तक इन मोहल्लों के लोगों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। साथ ही 38 टीमों को निगरानी और क्वॉरेंटाइन (पृथक रखने) के लिए लगाया गया है। तीन मोहल्लों और दो धार्मिक स्थलों में भी उस व्यक्ति के जाने की जानकारी है, उस पर भी नजर रखी जा रही है। प्रशासन हर स्थिति से निबटने की तैयारी में जुटा है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार महाराष्ट्र के अमरावती में नौकरी करने वाला बुलंदशहर के खुर्जा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति 19 मार्च को ट्रेन के जरिए मेरठ आया। इस दौरान उसने अमरावती-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में सफर किया। मेरठ में वह शास्त्रीनगर सेक्टर 13, हुमायूं नगर और सराय बहलीम में अलग-अलग रिश्तरदारों के यहां रहा। इस दौरान उसने हुमायूं नगर की मस्जिद में लगातार नमाज पढ़ी और पास ही एक शादी समारोह में भी शामिल हुआ।

यह व्यक्ति मेरठ मेडिकल कॉलेज में 25 मार्च को भर्ती हुआ। 26 मार्च को उसका नमूना लिया गया और 27 मार्च को जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हो गई। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की 38 टीमें यह पता लगाने के लिए लगा दी गई हैं कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति 19 मार्च से 25 मार्च तक मेरठ में कहां-कहां रहा और किस-किस के संपर्क में आया। इन सभी लोगों को भी निगरानी में लेने की तैयारी चल रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशमेरठ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन