लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कोरोना के मरीज की मौत, नर्स संक्रमित, नोएडा का फ्लिक्स अस्पताल किया गया सील

By भाषा | Updated: May 9, 2020 05:45 IST

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में रहने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति चार मई को फ्लिक्स अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसकी उपचार के दौरान उसी दिन मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स भी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सेक्टर 137 स्थित उक्त अस्पताल को सील कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा के सेक्टर 137 स्थित फ्लिक्स अस्पताल को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सील कर दिया। चार मई को खोड़ा कॉलोनी का एक एक मरीज यहां भर्ती हुआ था जो कोविड-19 से संक्रमित था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

नोएडा के सेक्टर 137 स्थित फ्लिक्स अस्पताल को जिला प्रशासन ने शुक्रवार को सील कर दिया। चार मई को खोड़ा कॉलोनी का एक एक मरीज यहां भर्ती हुआ था जो कोविड-19 से संक्रमित था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस अस्पताल की एक नर्स भी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई है।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी में रहने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति चार मई को फ्लिक्स अस्पताल में भर्ती हुआ था। उसकी उपचार के दौरान उसी दिन मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में काम करने वाली एक नर्स भी कोविड-19 से संक्रमित पाई गई है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सेक्टर 137 स्थित उक्त अस्पताल को सील कर दिया है।

अस्पताल में काम करने वाले नर्स डॉक्टर, भर्ती मरीजों को अस्पताल के अंदर ही पृथक-वास में रखा गया है। एक दिन पहले ही फ्लिक्स अस्पताल में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी।

इस मामले में थाना सूरजपुर पुलिस ने प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने तथा अस्पताल के गार्डों से बदसलूकी करने का मुकदमा दर्ज किया है। सहायक पुलिस आयुक्त पी पी सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियानॉएडानोएडा समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

कारोबारसाल 2014 से पहले देश में सिर्फ 74 एयरपोर्ट थे, आज 160 से अधिक?, नोएडा में पीएम मोदी बोले-नोएडा में अंधविश्वास के कारण कई मुख्यमंत्री आते नहीं थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं