लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: अजीबोगरीब तर्क! 200 साल पहले भारत आया था कोरोना, गोमूत्र से दूर हुआ

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 25, 2020 07:26 IST

Coronavirus: कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने वीडियो जारी कर कहा कि गोमूत्र के संभावित एंटी-बैक्टीरियल गुणों को लेकर पहले भी कई तरह के अध्ययन हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता का कोरोना वायरस पर अजीबोगरीब बयान कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कहा गोमूत्र पीने से कोरोना 10 कदम दूर ही रहेगा

कोरोना वायरस को लेकर नेता अजीबोगरीब तर्क दे रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से है। यहां कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने कोरोना को लेकर गोमूत्र ज्ञान दिया है। उनका कहना है कि कोरोना वायरस 200 साल पहले भी भारत आ चुका था। उस वक्त गोमूत्र पीने से कोरोना वायरस का असर नहीं हुआ था और आज भी गोमूत्र पीने से ये 10 कदम दूर ही रहेगा।

कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने वीडियो जारी कर कहा कि गोमूत्र के संभावित एंटी-बैक्टीरियल गुणों को लेकर पहले भी कई तरह के अध्ययन हो चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने लॉकडाउन में लोगों से सहयोग करने की अपील की और कहा कि लोग अपने घरों में ही रहें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

इसके अलावा कोरोना वायरस से बचाव के लिए बाबू जंडेल ने गुनगुने पानी और हल्दी का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मैं गारंटी के साथ कहता हूं कि जो गोमूत्र का सेवन करेगा उससे कोरोना 10 कदन दूर होगा। गोमूत्र में इतनी शक्ति है कि इसे पीने से हर तरह की महामारी आसपास भी नहीं भटकेगी इसलिए मैं लोगों से अपील करता हूं कि गोमूत्र का सेवन करें।

मालूम हो कि कोरोना वायरस के लड़ने के लिए पूर्व में भी कुछ नेता गोमूत्र पीने की सलाह दे चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग