लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: किर्गिस्तान में छत्तीसगढ़ के पांच सौ छात्रों के साथ फंसा कांग्रेस विधायक का बेटा, मंत्री ने पीएम मोदी को पत्र लिख मांगी मदद

By भाषा | Updated: March 29, 2020 05:53 IST

भगत ने बताया कि इन छात्रों में बलरामपुर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह का पुत्र भी शामिल है। भगत ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्रों से बात करके उनका हाल जाना, उन्हें ढांढस बंधाया। भगत ने छात्रों से कहा कि वह उन्हें वापस लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री ने किर्गिस्तान में फंसे राज्य के पांच सौ छात्रों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।भगत ने प्रधानमंत्री को भेजे गए अपने पत्र में लिखा है कि किर्गिस्तान के मेडिकल कॉलेज में छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग पांच सौ छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। दुनियाभर में लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ये छात्र वापस घर आना चाहते हैं। उन्होंने पत्र के साथ छात्रों की सूची भी संलग्न की है।

छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री ने किर्गिस्तान में फंसे राज्य के पांच सौ छात्रों को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर किर्गिस्तान में फंसे छत्तीसगढ़ के पांच सौ मेडिकल छात्रों को भारत वापस लाने का अनुरोध किया है।

भगत ने प्रधानमंत्री को भेजे गए अपने पत्र में लिखा है कि किर्गिस्तान के मेडिकल कॉलेज में छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग पांच सौ छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

दुनियाभर में लगातार कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ये छात्र वापस घर आना चाहते हैं। उन्होंने पत्र के साथ छात्रों की सूची भी संलग्न की है।

भगत ने बताया कि इन छात्रों में बलरामपुर क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक बृहस्पत सिंह का पुत्र भी शामिल है। भगत ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्रों से बात करके उनका हाल जाना, उन्हें ढांढस बंधाया।

भगत ने छात्रों से कहा कि वह उन्हें वापस लाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियासीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह