लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 14 महीने के बच्चे की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि, इलाज जारी, माता-पिता वाला एरिया पूरी तरह बंद

By भाषा | Updated: April 6, 2020 16:02 IST

शंकर ने बताया कि बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसके माता पिता उसे शनिवार को सरकारी अस्पताल लेकर आए थे। रविवार को बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

Open in App
ठळक मुद्देइसके बावजूद उनके 14 महीने का बेटा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया। जामनगर में कोरोना वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है।

अहमदाबाद: गुजरात के जामनगर जिले में 14 महीने के एक ऐसे शिशु की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है जिसके विदेश यात्रा करने की कोई सूचना नहीं है। इस मामले के सामने आते ही स्वास्थ्य अधिकारी यह पता लगाने में जुट गए हैं कि किसके संपर्क में आने से बच्चे को संक्रमण हुआ। बच्चे की जांच में रविवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी और इस समय वह वेंटिलेटर पर है।

अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के माता पिता दरेड़ गांव के जिस क्षेत्र में रहते हैं उसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जामनगर में कोरोना वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य प्रशासन अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि किसके संपर्क में आने से बच्चे को संक्रमण हुआ।

जामनगर के कलेक्टर रवि शंकर ने कहा कि चूंकि बच्चे के माता पिता सामान्य मजदूर हैं और उन्होंने हाल फिलहाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की थी इसलिए स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कलेक्टर ने कहा, “बच्चा उत्तर प्रदेश के एक मजदूर दंपति का बेटा है। वे जामनगर शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित दरेड़ औद्योगिक क्षेत्र में रहते हैं और कारखाने में मजदूरी करते हैं। वे बहुत समय से क्षेत्र से बाहर नहीं गए

इसके बावजूद उनके 14 महीने का बेटा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया।” शंकर ने बताया कि बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसके माता पिता उसे शनिवार को सरकारी अस्पताल लेकर आए थे। रविवार को बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

शंकर ने कहा, “बच्चे का इलाज चल रहा है। उसके माता पिता में कोई लक्षण नहीं हैं फिर भी उन्हें पृथक-वास में रखा गया है।” राज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया है। कलेक्टर ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दरेड़ गांव में मजदूरों की कालोनी में पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?