लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: शिवराज सिंह सरकार का फैसल, मध्य प्रदेश में हर रविवार को लागू किया जाएगा 'पूर्ण लॉकडाउन'  

By भाषा | Updated: July 9, 2020 05:28 IST

मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा बैठक में कहा, ''मध्य प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के कुछ जिलों, विशेषकर सीमावर्ती जिलों से कोरोना वायरस के अधिक मामले आने से मरीजों की दर बढ़ी है। प्रदेश में पहले कोरोना वायरस मरीजों की दर 1.72 थी, जो बढ़कर 2.01 हो गई है।'' 

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के विशेषकर सीमावर्ती जिलों में पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले बड़ी संख्या में सामने आए हैं। राज्य सरकार ने हर रविवार को 'पूर्ण लॉकडाउन' लागू करने का फैसला किया है।

भोपालः मध्य प्रदेश के विशेषकर सीमावर्ती जिलों में पिछले एक सप्ताह में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामले बड़ी संख्या में सामने आने के बाद राज्य सरकार ने हर रविवार को 'पूर्ण लॉकडाउन' लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए मंत्रालय में बुधवार शाम को बैठक की। 

समीक्षा के बाद मध्य प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ''इंदौर एवं उज्जैन जिलों में हमने कोरोना वायरस पर सफलतापूर्वक नियंत्रण किया है, लेकिन विशेषकर सीमावर्ती जिलों मुरैना एवं बड़वानी में इस महामारी के मामले पिछले एक सप्ताह से बढ़ रहे हैं।'' 

उन्होंने कहा, ''इसलिए हमने फैसला किया है कि समूचे मध्य प्रदेश में हर रविवार को 'पूर्ण लॉकडाउन' लगाया जाएगा।'' मिश्रा ने बताया, ''इस संबंध में सभी सीमावर्ती जिलों में सार्वजनिक परामर्श बृहस्पतिवार को जारी किया जाएगा।'' मुरैना जिला राजस्थान के धौलपुर से और बड़वानी जिला महाराष्ट्र के जलगांव से सटा हुआ है। इससे पहले, मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा बैठक में कहा, ''मध्य प्रदेश में पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के कुछ जिलों, विशेषकर सीमावर्ती जिलों से कोरोना वायरस के अधिक मामले आने से मरीजों की दर बढ़ी है। प्रदेश में पहले कोरोना वायरस मरीजों की दर 1.72 थी, जो बढ़कर 2.01 हो गई है।'' 

बड़वानी, मुरैना एवं अन्य सीमावर्ती जिलों की समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि वहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इन जिलों में सीमा पार दूसरे प्रांतों में संक्रमण अधिक होने के कारण संक्रमण बढ़ रहा है। बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य डॉ मोहम्मद सुलेमान ने बताया, ''प्रदेश में 'किल कोरोना अभियान' के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। पहले प्रदेश में जांच क्षमता 6,000 प्रतिदिन थी, जो इस अभियान के चलते प्रतिदिन 12,104 पहुँच गई है। किल कोरोना अभियान के अंतर्गत लिए गए नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 2.2 प्रतिशत है जो कि अच्छे संकेत हैं।'' 

इंदौर के सुधर रहे हैं हालात

इंदौर जिले की समीक्षा में पाया गया कि वहां की हालत में निरंतर सुधार हो रहा है। इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की दर कम हो रही है। पहले यह दर 11 प्रतिशत तक थी जो अब घटकर 2.12 प्रतिशत रह गई है। इंदौर में कोरोना वायरस के 875 मरीजों का उपचार चल रहा है तथा 3,871 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। इंदौर में मृत्यु दर एक प्रतिशत से भी नीचे आ चुकी है। मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 409 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 16,036 तक पहुंच गयी। इनमें से अब तक 629 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसफल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव के प्रयास, केंद्र सरकार ने कई योजनाओं के लिए दी मंजूरी

भारतस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच विवाद पर भाजपा की चुप्पी!

भारतविधानसभा चुनाव 2026ः प्रियंका गांधी वाड्रा के लिए असम की राह आसान नहीं

कारोबार15.18 करोड़ टन उत्पादन के साथ चीन को पछाड़कर दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक भारत?, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 25 फसलों की 184 नई किस्में जारी की

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं