लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः CM योगी आदित्यनाथ ने बुलाई सीनियर अफसरों की बैठक, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा ख्याल 

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 26, 2020 11:15 IST

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 649 से अधिक हो चुकी है। इसमें से 593 लोगों का उपचार किया जा रहा है। 42 लोगों के ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (26 मार्च) को वरिष्ठ अधियाकारियों की बैठक बुलाई।इस बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया है।

कोरोना वायरस के प्रकोप पर काबू पाने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार भरसक प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (26 मार्च) को वरिष्ठ अधियाकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा की जा रही है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी ख्याल रखा गया है। बैठक के दौरान सीएम सहित वरिष्ठ अधिकारी निश्चित दूरी बनाकर कुर्सियों बैठे दिखाई दे रहे हैं।  

दरअसल, बीते दिन कोरोना वायरस संकट की पृष्टभूमि में केंद्रीय मंत्रिमंडल की हुई बैठक में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी एक निश्चित दूरी बनाकर कुर्सियों पर बैठे और सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिग) के संकल्प का अनुपालन किया था। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के चित्र में मंत्री एक दूसरे से दूरी बनाकर और प्रधानमंत्री की ओर मुखातिब होकर कुर्सियों पर बैठे नजर आए थे। उनकी कुर्सियों के बगल में छोटी मेजें थीं जिन पर उनके दस्तावेज रखे थे। आम तौर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रीगण अंडाकर मेज के इर्द गिर्द कुर्सियों पर बैठे होते हैं।  

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इससे निपटने के लिये प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक दूरी बनाये रखने की वकालत करते रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को इस वायरस से निपटने के लिये 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा की।  वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन को लेकर कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रदेशव्यापी लॉकडाउन बेहद जरूरी है। यह आपकी, आपके परिवार की समाज और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। प्रशासन का सहयोग करें। घर में ही रहें। हम आपकी जरूरत की सभी सेवाएं एवं सामग्री आप तक पहुंचाते रहेंगे।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में 12 हजार से अधिक वाहन सब्जी, दूध, दवा एवं खाद्यान्न घर-घर पहुंचाने के लिए लगाए हैं। जिला प्रशासन द्वारा सामुदायिक भोजनालय के माध्यम से व्यवस्था की जा रही है। रैन बसेरों, बस एवं रेलवे स्टेशनों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कोई भी व्यक्ति भूखा-प्यासा नहीं रहेगा। 

बता दें, देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 649 से अधिक हो चुकी है। इसमें से 593 लोगों का उपचार किया जा रहा है। 42 लोगों के ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 13 लोगों की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया