लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने की रेलवे की आलोचना, कहा- प्रवासी कामगारों को बिना जांच भेजा जा रहा है वापस

By भाषा | Updated: March 21, 2020 19:56 IST

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने बंगाली टेलीविजन चैनल एबीपी आंनदा से बातचीत में कहा, ‘‘ मैं पिछले एक महीने से कह रही हूं। अब भारत कोरोना वायरस संक्रमण के तीसरे चरण में प्रवेश कर रहा है जो बहुत खतरनाक है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले दो हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैंने राज्य के मुख्य सचिव से कहा है कि वह रेलवे प्रशासन से तुरंत लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को बंद करने के लिए कहें।अन्य राज्यों ने उनका अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया और संकट के समय में छोड़ दिया।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि रेलवे लंबी दूसरी की रेलगाड़ियों से राज्य में प्रवेश कर रहे यात्रियों की ठीक से जांच नहीं कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न राज्यों जैसे महाराष्ट्र से प्रवासी कामगारों को रेलगाड़ियों में भरकर बिना जांच के वापस भेजा जा रहा है।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने बंगाली टेलीविजन चैनल एबीपी आंनदा से बातचीत में कहा, ‘‘ मैं पिछले एक महीने से कह रही हूं। अब भारत कोरोना वायरस संक्रमण के तीसरे चरण में प्रवेश कर रहा है जो बहुत खतरनाक है। अगले दो हफ्ते बहुत महत्वपूर्ण हैं। मैंने राज्य के मुख्य सचिव से कहा है कि वह रेलवे प्रशासन से तुरंत लंबी दूरी की रेलगाड़ियों को बंद करने के लिए कहें।’’

उन्होंने दूसरे राज्यों से आने वाले कामगारों से आह्वान किया कि वे घरों में ही रहें और बाहर नहीं जाए। बनर्जी ने इन लोगों के पड़ोसियों से भी जीवन यापन करने में मदद की अपील की। बनर्जी ने कामगारों से अपील की कि वे भविष्य में पश्चिम बंगाल को छोड़कर नहीं जाएं क्योंकि राज्य में बहुत अधिक संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे कामगारों में बहुत प्रतिभा है। अन्य राज्यों ने उनका अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया और संकट के समय में छोड़ दिया।’’ मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से आह्वान किया कि वह दीर्घकाल के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बंद कर दे। मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य कर्मियों, सफाई कर्मियों और पुलिस कर्मियों को पहले इन वस्तुओं की आपूर्ति करना है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसममता बनर्जीपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो