लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreak Updates: सीएम केजरीवाल बोले- सभी दिहाड़ी मजदूरों को 5,000 रुपये, दिल्ली में पिछले 40 घंटे में कोई नया मामला नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 24, 2020 22:00 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मैंने 5 बड़े डॉक्टरों की एक टीम बनाई है वो मुझे 24 घंटों में पूरी योजना बनाकर देंगे कि अगर दिल्ली स्टेज 3 में जाती है तो क्या हम उसके लिए तैयार हैं? हमें उसके लिए क्या-क्या करने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देहम सभी तैयार हैं। हम सभी दिहाड़ी मजदूरों को 5 हजार रुपये देंगे।कैबिनेट स।चिव राजीव गौबा ने मंगलवार को राज्य सरकारों से कहा कि वे तुरंत उन अस्पतालों की पहचान करें।

नई दिल्लीः मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 40 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण का कोई नया मामला नहीं आया है। हम सभी तैयार हैं। हम सभी दिहाड़ी मजदूरों को 5 हजार रुपये देंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण विनिर्माण कार्यों में लगे मजदूरों की जीविका प्रभावित हो रही है, ऐसे में दिल्ली सरकार प्रत्येक मजदूर को पांच-पांच हजार रुपये देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि दिल्ली कोरोना वायरस महामारी के तीसरे चरण में पहुंचने की स्थिति में जाती है तो उससे कैसे निपटा जाए, इस पर सलाह देने के लिए उन्होंने पांच डॉक्टरों की एक टीम गठित की है जिसे 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

इधर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए मध्यरात्रि से देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली सरकार के इस कदम से निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड फंड में पंजीकृत लगभग 46 हजार निर्माण मजदूरों को फायदा होगा। केजरीवाल ने आज शाम संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में पिछले 40 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है और वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 30 से कम होकर 23 हो गयी है।

केजरीवाल ने कहा कि यह अच्छी खबर है कि कुछ मरीज स्वस्थ हो गए हैं लेकिन साथ ही उन्होंने सावधान किया कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई अभी लंबी चलनी है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे इस मुश्किल घड़ी में एक-दूसरे की मदद करें। उन्होंने कहा कि लोग कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में मोर्चा संभाले हुए पेशेवरों, यथा... डॉक्टरों, नर्सों, पायलटों और विमान परिचारिकाओं के साथ भेदभाव ना करें। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें दिल्ली में कई स्थानों पर शिकायत मिली है कि इन महान लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है, जो अस्वीकार्य है।

केजरीवाल ने कहा कि उन्हें दिल्ली में कई स्थानों पर शिकायत मिली है कि इन महान लोगों को भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है, जो अस्वीकार्य है। केजरीवाल ने पांच सदस्यीय टीम के बारे में कहा कि इस टीम को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। इससे पहले दिन में, केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मुलाकात की और कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के उपायों पर चर्चा की।

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने मंगलवार को राज्य सरकारों से कहा कि वे तुरंत उन अस्पतालों की पहचान करें, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों से निपटा जा सके। सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में गौबा ने यह भी कहा है कि सभी पॉजिटिव मामलों की निगरानी और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जाना बेहद जरूरी है।

साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी संदिग्ध या अत्यधिक खतरे की आशंका वाला व्यक्ति नहीं छूटे। उन्होंने कहा है, ‘‘ सभी राज्यों को उन अस्पतालों की तत्काल पहचान करनी चाहिए, जहां कोरोना वायरस प्रभावित मरीजों की पूर्ण रूप से देखभाल की जा सके। साथ ही राज्यों से यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि भविष्य में संक्रमित मरीजों के मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनअरविन्द केजरीवालदिल्लीचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया