लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत ने लोगों को दी चेतावनी, बोले- लॉकडाउन को गंभीरता से लें, नहीं तो सच में लगाना पड़ेगा कर्फ्यू

By गुणातीत ओझा | Updated: March 24, 2020 05:57 IST

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘सभी लोगों का जीवन सुरक्षित करने के लिये मैं यह चेतावनी दे रहा हूं कि कृपया ऐसे व्यवहार करें जैसे कि कर्फ्यू लगा है और अपने अपने घरों में रहें। लॉकडाउन को गंभीरता से लेकर उसे कर्फ्यू के समान मानें अन्यथा हमें राज्य में वास्तव में कर्फ्यू लगाना पड़ेगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में लॉकडाउन को गंभीरता से फॉलो नहीं कर रहे लोगों को सीएम गहलोत ने दी कर्फ्यू की चेतावनीकोरोना वायरस के मामलों के सोमवार को बढ़कर 467 तक पहुंच जाने के बीच महाराष्ट्र और पंजाब की सरकारों ने सोमवार को राज्यव्यापी कर्फ्यू लागू कर दिया वहीं भारत के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन हो गया है।

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को कहा कि लोग लॉकडाउन को कर्फ्यू के समान मानते हुए गंभीरता से लें अन्यथा सरकार को राज्य में वास्तव में कर्फ्यू लागू करना पड़ेगा। सोमवार को राज्य में कोविड—19 के चार पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘सभी लोगों का जीवन सुरक्षित करने के लिये मैं यह चेतावनी दे रहा हूं कि कृपया ऐसे व्यवहार करें जैसे कि कर्फ्यू लगा है और अपने अपने घरों में रहें। लॉकडाउन को गंभीरता से लेकर उसे कर्फ्यू के समान मानें अन्यथा हमें राज्य में वास्तव में कर्फ्यू लगाना पड़ेगा।’’

गहलोत राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति पर उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। वहीं राज्य में सोमवार को चार नये कोविड—19 पॉजिटिव मामले पाये गये। इससे कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगों की संख्या अब तक 32 पहुंच गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य)रोहित कुमार सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ और जोधपुर में कोविड—19 के दो-दो मामले सोमवार को आए हैं जिससे राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या 32 पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि 89 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट प्रक्रियाधीन है।

कोरोना वायरस के मामले 433 हुए : महाराष्ट्र, पंजाब में कर्फ्यू,  भारत के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन

कोरोना वायरस के मामलों के सोमवार को बढ़कर 467 तक पहुंच जाने के बीच महाराष्ट्र और पंजाब की सरकारों ने सोमवार को राज्यव्यापी कर्फ्यू लागू कर दिया वहीं भारत के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन हो गया है। साथ ही कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए एयरलाइन भी अपनी सेवाएं रोकने की तैयारी में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में नोवल कोरोना वायरस के मामले सोमवार को बढ़कर 433 हो गए और देश के विभिन्न हिस्सों में नये मामले सामने आए हैं। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या अभी तक 467 हो गई है जबकि 24 अन्य मामलों में मरीज ठीक हो गए, उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई या वे अपने वतन लौट गए। इस वायरस के कारण 9 लोगों की मौत भी हुई है। 467 संक्रमित लोगों में 40 विदेशी नागरिक हैं। पूरी दुनिया में इस वायरस से अभी तक 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब साढ़े तीन लाख लोग प्रभावित हुए हैं। वायरस के प्रसार में तेजी को देखते हुए राज्य सरकारों ने अतिरिक्त कदम उठाने का निर्णय किया है। देश में इससे अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाराजस्थानअशोक गहलोत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां