लाइव न्यूज़ :

चीन ने भारत को भेजे लगभग 63000 खराब PPE किट, क्वालिटी को लेकर उठे सवाल

By अनुराग आनंद | Updated: April 17, 2020 19:38 IST

चीन के गोंगझाउ एयरपोर्ट से गुरुवार को कोरोना वायरस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली किट्स की खेप भारत पुहंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में दक्षिण कोरिया से भी टेस्टिंग किट आ रहा है।इस महामारी के समय में चीन के इस रवैये पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नई दिल्ली: दुनिया भर के ज्यादातर देश इन दिनों कोरोना महामारी का सामना कर रहा है। दुनिया के दूसरे देशों की तरह भारत भी कोरोना संकट के इस महामारी का सामना कर रहा है। कोरोना संक्रमण को रोककर इस महामारी से जीतने के लिए भारत हर संभव कोशिश कर रहा है। इसी का परिणाम है कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना संक्रमण के मामले कम हैं। इस संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी पीपीई किट व अन्य आवश्यक समानों का भारत दूसरे देशों से भी आयात कर रहा है।

ऐसे में एक बड़ी बात सामने आई है कि चीन से भारत ने जो पीपीई किट मंगवाए हैं, उनमें ज्यादातर सुरक्षा के मानकों पर खड़े नहीं उतर रहे हैं। यही नहीं लगभग 63,000 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट जो चीन से हाल ही में आए थे, वे मानदंडों को पूरा नहीं करते हैं। यह बात स्वास्थ्य मंत्रालय के स्रोत से सामने आई है।

बता दें कि चीन के गोंगझाउ एयरपोर्ट से गुरुवार को कोरोना वायरस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली किट्स भारत पुहंची थीं। इस बात की संभावना है कि इसी समय जो किट भारत पहुंची उसी में से 63000 किट जांच में मानकों पर खड़े नहीं उतरे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि चीन ने भारत के लिए रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट और आरएनए एक्सट्रैक्शन किट्स भी भेजे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया