लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़कर हुई 283, यहां देखें किस राज्य में कितने केस

By स्वाति सिंह | Updated: March 21, 2020 18:52 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 283 हो गये है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि कोरोना वायरस जांच के लिए दिशानिर्देशों में बदलाव किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 283 हुईसरकार मास्क, सैनिटाइजर के उत्पादन को बढ़ाने के लिए काम कर रही है।

नयी दिल्ली: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 1,000 स्थानों पर गहन देखभाल प्रबंधन पर प्रशिक्षण आयोजित किये। मंत्रालय ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में कोरोना वायरस से निपटने के लिए आपात प्रतिक्रिया के लिए 22 मार्च को राष्ट्रव्यापी मॉक ड्रिल होगी।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़कर 283 हो गये है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि कोरोना वायरस जांच के लिए दिशानिर्देशों में बदलाव किया गया है। प्रत्यक्ष स्पर्शोन्मुख, अति जोखिम वाले संपर्क के पुष्ट मामलों के संपर्क में आने के 5-14 दिनों के बीच जांच की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार कोविड-19 जांच के लिए शुल्क, नमूना संग्रह पर निजी प्रयोगशालाओं के लिए शनिवार को दिशानिर्देश जारी कर सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों को दिखावे के लिए या खुद को आश्वस्त करने के लिए कोरोना वायरस की जांच नहीं करानी चाहिए, यह तय दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाना चाहिए।

अधिकारियों ने कहा कि सरकार मास्क, सैनिटाइजर के उत्पादन को बढ़ाने के लिए काम कर रही है। राज्यों से डियोड्रेंट निर्माताओं को सैनिटाइजर के उत्पादन की अनुमति देने को कहा गया है। एक अधिकारी ने कहा कि इन सामानों की कोई कमी नहीं है और लोगों को घबराहट में आकर खरीदारी करने से बचना चाहिए।

अग्रवाल ने कहा कि मास्क के बारे में बहुत सी गलत सूचना है, हर किसी को इन्हें पहनने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सामाजिक मेलजोल से दूरी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि 262 लोग, ज्यादातर छात्र, शनिवार को रोम से भारत के लिए रवाना होंगे। भारत सरकार अब तक 1700 से अधिक भारतीयों को विदेशों से लेकर आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज तक हमने संक्रमित लोगों के संपर्क में आये 7,000 से अधिक लोगों का पता लगाया है। अगर हमें सामुदायिक संक्रमण के मामले मिलते हैं तो हम लोगों को जानकारी देंगे।’’ 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?