Coronavirus: तबलीगी जमात की सभा में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामले दर्ज

By भाषा | Updated: April 12, 2020 05:40 IST2020-04-12T05:40:31+5:302020-04-12T05:40:31+5:30

सभी विदेशी पर्यटक वीजा पर भारत आए थे। वे कजाखस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, रूस, तंजानिया, किर्गिस्तान, ईरान, टोगो, मलेशिया, इंडोनेशिया, बेनिन और फिलिपीन के निवासी हैं। उन सभी को पृथक रखा गया है।

Coronavirus: Cases registered against 156 foreign nationals who attended meeting of Tablighi Jamaat | Coronavirus: तबलीगी जमात की सभा में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ मामले दर्ज

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsमहाराष्ट्र पुलिस ने दिल्ली में तबलीगी जमात की सभा में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ लॉकाडउन के दौरान विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में 15 मामले दर्ज किये हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामले मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, अमरावती, नांदेड़, नागपुर, पुणे, अहमदनगर, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र पुलिस ने दिल्ली में तबलीगी जमात की सभा में शामिल हुए 156 विदेशी नागरिकों के खिलाफ लॉकाडउन के दौरान विदेशी अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में 15 मामले दर्ज किये हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामले मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, अमरावती, नांदेड़, नागपुर, पुणे, अहमदनगर, चंद्रपुर और गढ़चिरौली में दर्ज किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वे सभी विदेशी पर्यटक वीजा पर भारत आए थे। वे कजाखस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश, रूस, तंजानिया, किर्गिस्तान, ईरान, टोगो, मलेशिया, इंडोनेशिया, बेनिन और फिलिपीन के निवासी हैं। उन सभी को पृथक रखा गया है।

दिल्ली में मार्च में हुई तबलीगी जमात की सभा में शामिल हुए कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

Web Title: Coronavirus: Cases registered against 156 foreign nationals who attended meeting of Tablighi Jamaat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे