लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: श्रीलंका से लौटा था, युवक निर्वस्त्र बाहर भागा, पड़ोस में रहने वाली 80 वर्षीय महिला को बुरी तरह काटा, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2020 18:39 IST

पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके गले पर चोट के निशान थे। शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोस में रहने वाली 80 वर्षीय एक महिला को बुरी तरह काट लिया, जिसकी उसकी मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि लॉकडाउन का आर्थिक प्रभाव गंभीर होने की संभावना है।

थेनीःश्रीलंका से लौटने के बाद कोरोना वायरस के चलते पास के एक गांव स्थित अपने घर में पृथक रखा गया एक युवक निर्वस्त्र बाहर भागा और पड़ोस में रहने वाली 80 वर्षीय एक महिला को बुरी तरह काट लिया, जिसकी उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके गले पर चोट के निशान थे। शनिवार को उसकी मौत हो गई। युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि लॉकडाउन का आर्थिक प्रभाव गंभीर होने की संभावना है।

इसके साथ ही उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र से नौ हजार करोड़ रुपये का अनुदान मांगा। पलानीस्वामी ने मोदी को लिखे पत्र में कहा कि तमिलनाडु सरकार सहित कई राज्य सरकारों ने राहत पैकेजों की घोषणा की है जिन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना से मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में और राहत कदमों की जरूरत होगी और उसी हिसाब से स्वास्थ्य अवसंरचना तथा चिकित्सा आपूर्ति के लिए खर्च की जरूरत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके साथ ही आर्थिक वृद्धि को बहाल करने, विभिन्न क्षेत्रों की मदद करने तथा अन्य के लिए भी कदम उठाने की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन का आर्थिक क्षेत्र पर गंभीर और अभूतपूर्व प्रभाव पड़ने की संभावना है....परिस्थितियों के मद्देनजर मैं आग्रह करता हूं...राज्य सरकारों को कोविड-19 और इसके प्रभाव से निपटने के लिए कम से कम एक लाख करोड़ रुपये का विशेष पैकेज दिया जाए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद में राज्यों के योगदान के अनुपात में उन्हें कोष वितरित किया जा सकता है। उन्होंने तमिलनाडु को नौ हजार करोड़ रुपये का अनुदान दिए जाने का आग्रह किया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनतमिलनाडुश्रीलंकानरेंद्र मोदीदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया