लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases India: देश में आज 195 नए मामले, आंकड़ा 900 के पार, जानिए ये 10 बड़ी बातें...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: March 28, 2020 19:31 IST

COVID-19 in India: भारत में केरल से अब तक 180, जबकि महाराष्ट्र से 160 से भी ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्ट्र में 4 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व में अब तक कोरोना वायरस से 6 लाख से भी ज्यादा लोग संक्रमित।28 हजार से अधिक गंवा चुके जान।अब तक अमेरिका में पाए गए सर्वाधिक मामले।

भारत में बीते 24 घंटों के अंदर कोरोना वायरस के मामले सबसे तेजी से बढ़े हैं। ये देश में इस महामारी के लिहाज से अब तक सबसे खराब दिन रहा है। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से 195 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक फिलहाल देश में कोविड-19 से 918 लोग संक्रमित हैं, जिनमें से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि इसका वैक्सीन बनने में अभी कम से कम 12-18 महीने का समय लगेगा। साथ ही WHO ने सभी देशों से "महामारी से लड़ने के लिए एकजुट होने" का आग्रह किया है।

जानिए ये 10 बड़ी बातें -

1) पीएम नरेंद्र मोदी ने इस महामारी से निपटने के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। ट्रांसपोर्ट ना मिलने के बावजूद हजारों मजदूर लंबी दूरी तय कर अपने शहर और गांवों की ओर निकल पड़े हैं। आज दोपहर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य सरकारों को इन लोगों के लिए अस्थाई आवास, भोजन-पानी, कपड़े, दवाएं आदि जरूरी चीजें मुहैया कराने के लिए कहा है। 

2) योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने विस्थापित लोगों को उनके घर भेजने के लिए 1,000 बसों का प्रबंध किया है, जिनका 'विशेष रूट' बनाया गया है।

3) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। सीएम ने मजदूरों के पलायन को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार जरूरी कदम उठा रही है। खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐसे लोगों से अपील की है कि ये लोग जहां रह रहे हैं वहीं रुकें। उनके खान-पीने की हरसंभव व्यवस्था की जाएगी।

4) आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस और उससे जुड़े सार्वजनिक प्रतिबंधों से आर्थिक तौर पर निपटने के लिए वित्तीय संस्थानों में करीब 3.74 लाख करोड़ रुपये के धन प्रवाह के इंतजाम किए गए हैं। इससे बैंकों की कर्ज देने की क्षमता बढ़ेगी। रेपो रेट में कटौती से आपकी ईएमआई घटाने के अलावा 3 महीने तक EMI देने में राहत का भी ऐलान किया गया है।

5) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था और गरीबों की मदद के लिए 1.70 लाख करोड़ रुपये के पैकेज घोषित किया है। साथ ही गरीबों को 5 किलो अतिरिक्त अनाज 3 महीने तक फ्री देने का वादा किया है। इस दौरान उनको उनको एक किलो दाल भी मुफ्त में मिलेगा, इसमें गेहूं/चावल भी शामिल होगा।

6) घरेलू उड़ानों पर प्रतिबंध 14 अप्रैल से बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है, जबकि भारत के अंदर और बाहर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को पहले ही 15 अप्रैल तक रोक दिया गया था।

7) स्पाइसजेट ने कोरोना वायरस के सामुदायिक फैलाव को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) के दौरान दिल्ली और मुंबई में काम करने वाले प्रवासियों को विशेषतौर पर बिहार से संबंध रखने वाले श्रमिकों को पटना पहुंचाने में मदद करने की पेशकश की है। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यदि सरकार हामी भरती है तो वह इस काम के लिए अपने विमान और चालक दल की सेवाएं दे सकते हैं। इंडिगो और गोएयर ने भी सरकार के सामने कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने में किसी भी तरह की मदद के लिए ऐसी ही पेशकश की है।

प्रिंस चार्ल्स (फाइल फोटो)

प्रिंस चार्ल्स (फाइल फोटो)

8) विश्व में अब तक 28 हजार से ज्यादा मौत हो चुकी है। वायरस से संक्रमित लोगों में वेल्स के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स, ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन भी शुमार हैं। शुक्रवार को पीएम मोदी ने भारत के नरेंद्र मोदी ने बोरिस जॉनस के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया, "आप एक फाइटर हैं और आप इस चुनौती को भी पार कर लेंगे। आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना और स्वस्थ ब्रिटेन सुनिश्चित करने के लिए शुभकामनाएं।"

9) USA में अब तक सबसे ज्यादा 1 लाख 4 हजार से भी अधिक मामले पाए गए हैं। इनमें से 1,704 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं यहां फिलहाल 2 हजार से ज्यादा एक्टिव केस हैं।

10) तकनीकी रूप से इस सिंड्रोम को कोरोना वायरस -2 या SARS-CoV-2 कहा जाता है। कोरोनोवायरस COVID-19 रोग का कारण बनता है, जो चीन के वुहान शहर में उत्पन्न हुआ। इटली, स्पेन, ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका चीन के अलावा महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इटली में शुक्रवार को 1,000 मौतें हुईं, जो एक दिन में सबसे ज्यादा थीं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाब्रिटेनबोरिस जॉनसनइंग्लैंडइटलीईरानमोदीउत्तर प्रदेश में कोरोनाअरविंद केजरीवालनिर्मला सीतारमणशक्तिकांत दास
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे