लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में सामने आए रिकॉर्ड 7074 मामले, राज्य में कुल मामलों की संख्या हुई 2 लाख के पार

By सुमित राय | Updated: July 4, 2020 22:47 IST

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 7074 नए मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख के आंकड़े को पार कर गई।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 7074 मामले सामने आए है।महाराष्ट्र में में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 64 और मरने वालों की संख्या 8671 है।महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से 108082 लोग ठीक हो चुके हैं और 83295 एक्टिव केस मौजूद हैं।

कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में इस महामारी के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 7074 मामले सामने आए, जो एक दिन में सबसे ज्यादा है। इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख के आंकड़े को पार कर गया।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7074 नए मामले सामने आए और 295 मौतें दर्ज की गईं। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 64 और मरने वालों की संख्या 8671 है। राज्य में एक्टिव सक्रिय मामलों की संख्या 83 हजार 295 है।"

मुंबई में कोविड-19 की चपेट में आ चुके हैं करीब 83 हजार लोग

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने बताया, "आज (शनिवार) मुंबई में कोविड-19 के 1180 नए पॉजिटिव मामले सामने आए, जबकि 1071 लोग ठीक हुए और 68 मौतें हुईं।। इसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 82814 हो गया है, जिसमें से 53463 लोग ठीक हो चुके हैं और 4827 लोगों की मौत हो चुकी है। मुंबई में कोरोना वायरस के 24524 एक्टिव केस मौजूद हैं।

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं 6.48 से ज्यादा  लोग

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देशभर में कोरोना वायरस के 648315 मामले सामने आए हैं, जिसमें के 18655 लोगों की इस महामारी से मौत हो गई है। देशभर में अब तक 394226 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है और भारत में कोरोना के 235433 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनामहाराष्ट्रमुंबईकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां