लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बिहार में 31 मार्च तक बस सेवा, रेस्तरां और बैंक्वेट हॉल बंद

By भाषा | Updated: March 22, 2020 06:03 IST

राज्य सरकार ने बिहार महामारी रोग, कोविड-19 नियम 2020 लागू करते हुए कहा कि प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आदेश में कहा, “राज्य में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए यह निर्णय लिया गया है।”

Open in App
ठळक मुद्देराज्य सरकार ने बिहार महामारी रोग, कोविड-19 नियम 2020 लागू करते हुए कहा कि प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आदेश में कहा, “राज्य में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए यह निर्णय लिया गया है।”

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए बिहार सरकार ने 31 मार्च तक राज्य में बस सेवाओं, रेस्तरां और बैंक्वेट हॉल बंद करने का आदेश शनिवार को दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया कि रेस्तरां की घर तक भोजन पहुंचाने वाली सेवाएं जारी रहेंगी।

राज्य सरकार ने बिहार महामारी रोग, कोविड-19 नियम 2020 लागू करते हुए कहा कि प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने आदेश में कहा, “राज्य में कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए यह निर्णय लिया गया है।”

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि अभी तक बिहार में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि 31 मार्च तक स्थानीय और अंतरराज्यीय बसें भी नहीं चलेंगी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय बसों का परिचालन शनिवार से बंद हो जाएगा जबकि अंतरराज्यीय बसें रविवार से बंद होंगी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारबिहार समाचारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं