Coronavirus: दिल्ली में बुलंदशहर के डॉक्टर की कोविड-19 से मौत
By भाषा | Updated: April 12, 2020 07:30 IST2020-04-12T07:30:09+5:302020-04-12T07:30:09+5:30
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक डॉक्टर की दिल्ली के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई।

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (Image Source: Pixabay)
Highlightsउत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक डॉक्टर की दिल्ली के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई।डॉक्टर के परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार को शव राष्ट्रीय राजधानी के निगमबोध घाट ले जाया गया जहां अंतिम संस्कार से पहले कई घंटे का इंतजार करना पड़ा।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के एक डॉक्टर की दिल्ली के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
डॉक्टर के परिजनों ने आरोप लगाया कि शनिवार को शव राष्ट्रीय राजधानी के निगमबोध घाट ले जाया गया जहां अंतिम संस्कार से पहले कई घंटे का इंतजार करना पड़ा।
डॉक्टर को बुलंदशहर से सफदरजंग अस्पताल लाया गया था। शनिवार को उनकी रिपोर्ट आई थी जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी।