लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: केरल से 268 विदेशी नागरिकों को लेकर ब्रिटेन के लिए विमान रवाना

By भाषा | Updated: April 16, 2020 05:44 IST

यात्रियों में वे सात लोग भी शामिल हैं जिनमें कोविड-19 की पुष्टि हुई थी और कोच्चि में उनका सफलतापूर्वक उपचार किया गया। वे 19 ब्रिटिश नागरिकों के समूह का हिस्सा थे।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के चलते दक्षिण भारत में फंसे 268 पर्यटकों को निकालने के लिए बुधवार शाम को केरल से ब्रिटेन के लिए पहली उड़ान भरी गयी। एक विज्ञप्ति के अनुसार ब्रिटिश एयरवेज के विमान ने देर शाम साढ़े सात बजे राज्य की राजधानी से लंदन के लिए उड़ान भरी।

कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन के चलते दक्षिण भारत में फंसे 268 पर्यटकों को निकालने के लिए बुधवार शाम को केरल से ब्रिटेन के लिए पहली उड़ान भरी गयी। एक विज्ञप्ति के अनुसार ब्रिटिश एयरवेज के विमान ने देर शाम साढ़े सात बजे राज्य की राजधानी से लंदन के लिए उड़ान भरी।

इस उड़ान ने बीच में कोच्चि में रूककर वहां से 158 यात्रियों को लिया। तिरुवनंतपुरम से विमान में 110 पर्यटक सवार हुए थे। यात्रियों में वे सात लोग भी शामिल हैं जिनमें कोविड-19 की पुष्टि हुई थी और कोच्चि में उनका सफलतापूर्वक उपचार किया गया। वे 19 ब्रिटिश नागरिकों के समूह का हिस्सा थे।

लॉकडान के बाद से केरल से फंसे हुए यात्रियों को यूरोप ले जाने के लिए यह तीसरा विमान भेजा गया गया है। इससे पहले 31 मार्च को एयर इंडिया का विमान 31 मार्च को 232 यात्रियों को लेकर जर्मनी गया था। उसके चार दिन बाद दूसरा विमान 112 लोगों को लेकर फ्रांस गया था। बुधवार को गये विमान में ऑस्ट्रिया, कनाडा, पुर्तगाल, आयरलैंड, लिथुआनिया के भी कुछ पर्यटक हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडियाब्रिटेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?