लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: तबलीगी जमात के छिपे हुए सदस्यों को लेकर भड़के बीजेपी विधायक, कहा- ऐसे लोगों को गोली मारने में कोई हर्ज नहीं

By भाषा | Updated: April 8, 2020 05:48 IST

कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने वालों में से कुछ लोग सरकार की अपील के बाद भी जानबूझकर कोरोना वायरस की जांच ना कराने के लिए छिपे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने वालों में से कुछ लोग सरकार की अपील के बाद भी जानबूझकर कोरोना वायरस की जांच ना कराने के लिए छिपे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गोली मारना ‘गलत नहीं’ होगा। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव और विधायक एम पी रेणुकाचार्य ने कहा, कुछ लोगों की गलती के लिए पूरे समुदाय को दोष देना गलत है।

कर्नाटक में भाजपा के एक विधायक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल होने वालों में से कुछ लोग सरकार की अपील के बाद भी जानबूझकर कोरोना वायरस की जांच ना कराने के लिए छिपे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गोली मारना ‘गलत नहीं’ होगा। मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव और विधायक एम पी रेणुकाचार्य ने कहा, कुछ लोगों की गलती के लिए पूरे समुदाय को दोष देना गलत है।          

उन्होंने कहा, ‘‘एक बात सच है प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बार-बार अपील करने के बाद भी उनमें से कुछ लोग जानबूझकर धार्मिक कारणों का हवाला देते हुए छिपने की कोशिश कर रहे हैं।’’       

दावणगेरे में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा विधायक ने कहा कि ऐसा लगता है कि वे खुद तो मर रहे हैं, दूसरों को भी मारना चाहते हैं। यदि वे जमात में भाग लेने के बाद वापस लौटते ही डॉक्टर के पास चले जाते तो कोई समस्या नहीं होती ।                

इस बीच, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को एक समाचार चैनल को साक्षात्कार के दौरान इन घटनाओं के लिए पूरे मुस्लिम समुदाय को दोषी ठहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी थी।     

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल