लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: भाजपा नेता ने सफाईकर्मी से कहा-पहले मेरा घर सेनेटाइज करो, नहीं करने पर दिखाई दंबगई, सैकड़ों सफाइकर्मियों ने थाने पहुंच कर दर्ज कराई FIR

By गुणातीत ओझा | Updated: April 1, 2020 17:30 IST

भाजपा नेता ने नगर निगम के सफाई नायक अर्जुन को सबसे पहले उनके घर को सैनिटाइज़ करने को कहा। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सफाई नायक ने कहा है कि उन्होंने भाजपा नेता से थोड़ा रुकने को कहा। इस पर भाजपा नेता ने उनसे अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां दीं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भाजपा नेता ने घर को सेनेटाइज करने के लिए सफाईकर्मी को दी गाली, सैकड़ों सफाईकर्मी लॉकडाउन तोड़ पहुंचे नेता के खिलाफ FIR दर्ज करानेउत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 100 के पार हो चुकी है, सबसे ज्यादा संक्रमण के 39 मामले नोएडा में पाए गए हैं

शाहजहांपुरः जिले में एक भाजपा नेता ने अपने घर पहले साफ-सफाई नहीं करने लेकर सफाई नायक को कथित तौर पर जातिसूचक गालियां दी जिसके बाद लॉक डाउन तोड़ते हुए सैकड़ों सफाई कर्मियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया । इस संबंध में भाजपा नेता के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल प्रवेश सिंह के मुताबिक भाजपा नेता ने नगर निगम के सफाई नायक अर्जुन को सबसे पहले उनके घर को सैनिटाइज़ करने को कहा।

दर्ज कराई गई रिपोर्ट में सफाई नायक ने कहा है कि उन्होंने भाजपा नेता से थोड़ा रुकने को कहा। इस पर भाजपा नेता ने उनसे अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां दीं। नगर निगम के अपर आयुक्त एस के सिंह ने बताया कि उन्हें सफाई नायक से भाजपा नेता द्वारा की गई अभद्रता की जानकारी मिली तब वह कोतवाली पहुंचे जहां सैकड़ों की तादात में सफाई कर्मचारी मौजूद थे। सफाई कर्मचारी रोड पर ही यहां- वहां बैठ गए थे। लेकिन धरने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने भाजपा नेता अरुण गुप्ता के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंची

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 100 के पार पहुंच गयी है। राज्य में सात नए मामले सामने आने के साथ कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है। स्वास्थ्य निदेशालय से मंगलवार को मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश के बरेली में कोविड-19 संक्रमण के पांच और नोएडा तथा गाजियाबाद में एक-एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 103 हो गई है। इनमें नोएडा के सबसे ज्यादा 39 मामले शामिल हैं। इसके अलावा मेरठ में 19, आगरा में 11, लखनऊ में नौ, गाजियाबाद में आठ, बरेली में छह, वाराणसी और पीलीभीत में दो-दो, लखीमपुर खीरी, कानपुर, मुरादाबाद, शामली, जौनपुर, बागपत और बुलंदशहर में एक-एक मामला सामने आया है। इन मरीजों में से 17 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें आगरा के आठ, नोएडा के छह, गाजियाबाद के दो और लखनऊ का एक मरीज शामिल है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेशसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग