लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 9, मची खलबली, बिहार के स्वास्थ्य महकमे की खुल रही है पोल 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 27, 2020 17:10 IST

स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी है कि कल तक राज्य में कोरोना के कुल 7 पॉजिटिव केस थे. जिनकी संख्या आज 9 हो गई है. 2 नए मरीज जो आज मिले हैं, उनमें एक सीवान का है.

Open in App

पटना: बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब लगातार बढ़ती ही जा रही है.  बिहार पॉजिटिव दो और मरीज मिले हैं, जिससे राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढकर नौ हो गई है. इससे पहले राज्य में कुल 7 मामले थे. पटना रे राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट (आरएमआरआई) की जांच में इस बात की पुष्टि की गई है. ये दोनों ही मरीज फिलहाल एनएमसीएच में भर्ती हैं. दोनों ही पुरुष हैं और इनमें एक पटना के जगनपुरा स्थित उसी सरनाम अस्पताल का कर्मी है, जहां मुंगेर के कोरोना पॉजिटिव युवक का डायलिसिस किया गया था. 

पटना के आरएमआरआई के निदेशक डॉ प्रदीप दास ने बताया कि आज जिन दो कोरोना संदिग्ध की रिपोर्ट सस्पेक्टेड थी उसे कंफर्म कर लिया गया है और दोनों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. ये दोनों मरीज पटना के एनएमसीएच के आईडीएच में भर्ती हैं. इस तरह अब बिहार में कोरोना पॉजिटिव के नौ केस कंफर्म हो चुके हैं, जिसमें से एक युवक की मौत हो चुकी है.

डॉक्टर दास से फोन पर बात हुई ऑडियो से मिली जानकारी के अनुसार खेमनीचक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती पूर्व में एम्स में कोरोना पॉजिटिव मृतक युवक के संपर्क में आए एक और अस्पताल कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है तो वहीं दूसरी पॉजिटिव रिपोर्ट सीवान निवासी एक युवक की आई है जो दुबई से लौटा था. वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दी है कि कल तक राज्य में कोरोना के कुल 7 पॉजिटिव केस थे. जिनकी संख्या आज 9 हो गई है. 2 नए मरीज जो आज मिले हैं, उनमें एक सीवान का है. जबकि दूसरा नालंदा का. नालंदा का व्यक्ति एक अस्पताल में काम करता था, जहां मुंगेर के सैफ अली को डायलिसिस के लिए भर्ती किया गया था. उसके संपर्क में आने की वजह से नालंदा वाले व्यक्ति को कोरोना संक्रमण हुआ है. सीवान का व्यक्ति हाल ही में दुबई से लौटा है. 

यहां बता दें कि मुंगेर के मृतक कोरोना पॉजिटिव के रिश्तेदारों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे. जिसमें से एक महिला और एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. आज सुबह दो और कोरोना पॉजिटिव केस मिले जिसमें से एक मुंगेर के उसी युवक के संपर्क में आया था. इस खबर ने बिहार के स्वास्थ्य महकमे की पोल खोल दी है, क्योंकि अगर मुंगेर से आए कोरोना पॉजिटिव युवक के इलाज में सावधानी और सतर्कता बरती गई होती तो ये हाल ना होता.

उल्लेखनीय है कि बिहार में कोरोना वायरस से मृत हुए एक मात्र युवक मुंगेर का रहने वाला था और वह कतर से भारत लौटा था. वह किडनी पेशेंट भी था और एम्स में भर्ती किए जाने से पहले उसका डायलिसिस 19 मार्च को पटना के जगनपुरा स्थित सरनाम अस्पताल में हुआ था. इसके बाद उसे पटना एम्स में भर्ती किया गया था, जहां उसकी मौत के बाद आई रिपोर्ट में वह कोराना पॉजिटिव पाया गया था. बिहार में पाए गए अब तक 9 मरीजों में से इस युवक के अलावा एक महिला और बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव है और अब सरनाम अस्पताल का वॉर्ड बॉय और अन्य एक कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

जाहिर है बिहार के कुल कोरोना मरीजों में से चार लोग इसी मृत युवक के संपर्क में आया है. इस बात की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सरनाम अस्पताल के कई और कर्मियों की जांच करने का फैसला किया है. आज सरनाम अस्पताल के वार्ड बॉय के की पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अस्पताल के 30 कर्मियों का सैम्पल लिया जाएगा और जांच करवाई जाएगी.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमारलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया