लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच इस राज्य से आयी बड़ी खुशखबरी, पिछले 100 घंटे में नहीं मिला कोई नया मरीज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2020 16:22 IST

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पिछले 100 घंटे में राज्य में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। जो लोग बीमार हैं, धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। 

Open in App

कोरोना महामारी को लेकर देश में तबाही मचा हुआ है। लगातार तेजी से फैलते संक्रमण से मरीजों की संख्या में बढ़ती जा रही है। इस बीच उत्तराखंड से बड़ी खुशखबरी आई है कि यहां पिछले 100 घंटे से कोई नया मरीज नहीं मिला है। यह जानाकीर राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी है। सीएम ने बताया कि पिछले 100 घंटे में राज्य में कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। जो लोग बीमार हैं, धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। वहीं, उन्होंने बताया कि अब तक 7 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 

हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र की एक स्थानीय मस्जिद के इमाम को पृथकवास में भेजने की प्रशासन की कोशिश का विरोध करने के लिए जुटी भीड़ के मामले पर गंभीर संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को क्षेत्र में कर्फ्यू लगाने के आदेश दिए ।

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और सचिव गृह को ये आदेश दिए । पुलिस ने बताया कि मस्जिद के इमाम के तबलीगी जमात के किसी सदस्य के संपर्क में आने की बात पता चलने के बाद उन्हें पृथकवास पर भेजा जा रहा था और इसी को लेकर विरोध प्रकट करने के लिये बडी संख्या में लोग घरों से बाहर आ गये। उन्होंने बताया कि विरोध करने के लिए क्षेत्र की एक संकरी गली में लोगों की भीड एकत्रित हो गयी लेकिन पुलिस, खुद इमाम और उलेमाओं के दखल के बाद मामला जल्द ही सुलझ गया । इमाम को मस्जिद में ही रखा गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसत्रिवेंद्र सिंह रावतउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया