लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बंगाल सरकार ने संक्रमितों के अंतिम संस्कार से जुड़ी भ्रांतियां दूर कीं

By भाषा | Updated: April 6, 2020 05:53 IST

अधिकारी ने कहा,‘‘हमने लोगों को बताया कि अंतिम संस्कार के वक्त तापमान 800 से 1,000 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है,जिसमें वायरस जिंदा रह ही नहीं सकता। लगता है कि लोगों को सच्चाई समझ आ गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण से मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विरोध का सामना करने के बाद ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल सरकार लोगों को यह समझाने में सफल रही है कि इससे स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं है...स्वास्थ्य विभाग ने कोलकाता नगर निगम के साथ मिल कर लोगों को इस बारे में सही जानकारी देने जैसे कदम उठाए हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर विरोध का सामना करने के बाद ऐसा लगता है कि पश्चिम बंगाल सरकार लोगों को यह समझाने में सफल रही है कि इससे स्वास्थ्य को कोई खतरा नहीं है और इस प्रक्रिया में पर्याप्त एहतियात कदम उठाए जा रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण से मारे गए लोगों का अंतिम संस्कार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एक परामर्श जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि ऐसे शवों को जलाने के बाद बची राख से आसपास रहने वाले लोगों को इससे कोई खतरा नहीं है।

स्वास्थ्य विभाग ने कोलकाता नगर निगम के साथ मिल कर लोगों को इस बारे में सही जानकारी देने जैसे कदम उठाए हैं। कोरोना वायरस से मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार के लिए चिह्नित स्थानों के आसपास रहने वाले लोगों को जानकारी दी जा रही है, इसके अलावा माइक के जरिए लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की जा रही है।

प्रशासन की यह पहल रंग लाती दिखाई दे रही है। अधिकारी ने बताया,‘‘इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमण से मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में भारी दिक्कतें आ रही थीं। लोगों का माना था कि शव को जलाने से उठने वाले धुएं से वायरस फैलेगा....हमने उन्हें समझाया कि ऐसा सोचना गलत है...ऐसा होना बेहद मुश्किल है।’’

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने परामर्श में कहा है कि अगर निर्देशों का पालन किया जाए तो इस प्रक्रिया में कोई खतरा नहीं है।

अधिकारी ने कहा,‘‘हमने लोगों को बताया कि अंतिम संस्कार के वक्त तापमान 800 से 1,000 डिग्री सेल्सियस के बीच होता है,जिसमें वायरस जिंदा रह ही नहीं सकता। लगता है कि लोगों को सच्चाई समझ आ गई है।’’ गौरतलब है कि 23मार्च को शहर के निमताला क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने सरकारी अधिकारियों को कोविड-19 के एक मरीज का अंतिम संस्कार करने से रोकने के लिए प्रदर्शन किया था।

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापश्चिम बंगालकोलकातालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह