लाइव न्यूज़ :

UP: अलीगढ़ में लॉकडाउन के कारण तीन हफ्ते से फंसी बारात, वधू को मिला मायके में रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’

By भाषा | Updated: April 12, 2020 23:52 IST

झारखंड के धनबाद जिले से 21 मार्च को यहां बारात आई थी। लॉकडाउन की वजह से दूल्हा और दुल्हन दोनों यहीं फंस गए। गांव वालों का कहना है कि ये ऐसी शादी है जो गांव का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं पाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित विधिपुर गांव की रहने वाली सावित्री (वधू) को माता पिता के घर रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’ लॉकडाउन ने दे दिया है क्योंकि विवाह के बावजूद वह अपने ससुराल नहीं जा पा रही।झारखंड के धनबाद जिले से 21 मार्च को यहां बारात आई थी। लॉकडाउन की वजह से दूल्हा और दुल्हन दोनों यहीं फंस गए। गांव वालों का कहना है कि ये ऐसी शादी है जो गांव का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं पाएगा।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली थाना क्षेत्र स्थित विधिपुर गांव की रहने वाली सावित्री (वधू) को माता पिता के घर रहने का ‘‘एक्सटेंशन’’ लॉकडाउन ने दे दिया है क्योंकि विवाह के बावजूद वह अपने ससुराल नहीं जा पा रही।

झारखंड के धनबाद जिले से 21 मार्च को यहां बारात आई थी। लॉकडाउन की वजह से दूल्हा और दुल्हन दोनों यहीं फंस गए। गांव वालों का कहना है कि ये ऐसी शादी है जो गांव का कोई भी व्यक्ति भूल नहीं पाएगा।

सावित्री के माता पिता और परिवार के अन्य लोग विवाह में आए मेहमानों का तीन हफ्ते से ख्याल रख रहे हैं और यह उनके लिए परीक्षा की घड़ी है।

मेहमानों के लिए जिला प्रशासन एक समय के भोजन का प्रबंध कर रहा है जबकि उनके खाने-पीने का बाकी इंतजाम सावित्री के माता-पिता और गांव वाले देख रहे हैं।

सभी मेहमानों की कोरोना वायरस की जांच की गई और सभी के नतीजे निगेटिव रहे। बारातियों ने बताया कि उन्हें जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि यहां पर इतना रुकना पड़ जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाउत्तर प्रदेशझारखंडअलीगढ़लोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos