लाइव न्यूज़ :

अमेरिका सहित Coronavirus प्रभावित देशों से लौटे 513 लोगों ने बढ़ाई मुसीबत, अब प्रशासन कर रहा ट्रैकिंग

By भाषा | Updated: March 27, 2020 15:18 IST

विदेश से आने वालों के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों से करीब 7 हजार लोग बलरामपुर वापस लौटे हैं। ऐसे में व्यापक तैयारियां भी कर ली गयी हैं और जिले के 101 पंचायत स्तर पर 10-10 बिस्तरों का अस्थायी वार्ड भी बनाया जा रहा है।

Open in App

बलरामपुर (उप्र) जिले में हाल ही में विदेशों से आए 513 लोगों पर स्वास्थ्य विभाग लगातार नजर बनाए हुए हैं। ऐसे लोगों से सतर्कता बरतने के लिये उन्हें जागरूक करने की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, पुलिस, आशा कार्यकर्ताओं और नगर पालिका कर्मियों को सौंपी गयी है।

जिलाधिकारी के. करुणेश ने शुक्रवार को बताया कि एक जनवरी से 25 मार्च तक 513 लोग विभिन्न देशों से जिले मे आए हैं। इनमें यूएई से 208,बहरीन से 5, जॉर्डन से 4, कुवैत से 27,मलेशिया से 3, ओमान से 99, कतर से 42, सऊदी अरब से 125 लोग आए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि इनमें से कई ऐसे देशों से भी आए हैं जो कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि इनमें कुछ ऐसे भी देश हैं, जो सूची मे शामिल नहीं हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद क्षेत्रों मे एएनएम,आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से विदेश और अन्य राज्यों से ये लोगों की ट्रैकिंग कराई जा रही है।

करुणेश ने बताया कि विदेश से आने वालों के साथ-साथ विभिन्न प्रदेशों से करीब 7 हजार लोग बलरामपुर वापस लौटे हैं। ऐसे में व्यापक तैयारियां भी कर ली गयी हैं और जिले के 101 पंचायत स्तर पर 10-10 बिस्तरों का अस्थायी वार्ड भी बनाया जा रहा है ताकि आपात स्थिति में किसी भी हालात से निपटा जा सके।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं