लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस का एक और मामला आया सामने, कुल संख्या हुई 40

By भाषा | Updated: April 18, 2020 20:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में 22 व्यक्ति अभी भी संक्रमित हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। संक्रमण का शिकार हुआ व्यक्ति ऊना जिले में अंब क्षेत्र का निवासी है और वह तबलीगी जमात का सदस्य है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शनिवार को एक और व्यक्ति के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ऊना के उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि संक्रमण का शिकार हुआ व्यक्ति ऊना जिले में अंब क्षेत्र का निवासी है और वह तबलीगी जमात का सदस्य है।

उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति हाल ही में दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटा था। कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा कि व्यक्ति पिछले महीने निजामुद्दीन में जमात के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राजपुर जसवां पंचायत क्षेत्र स्थित जमन कुआली गांव में अपने घर आठ या नौ मार्च को लौटा था।

उन्होंने कहा, “हम आश्चर्यचकित हैं कि निजामुद्दीन मरकज से लौटने के एक महीने से अधिक समय के बाद व्यक्ति में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। वह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया होगा। हम उसके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।” राज्य में 22 व्यक्ति अभी भी संक्रमित हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया