लाइव न्यूज़ :

18 दिन तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद कोरोना से ठीक हुई 4 महीने की बच्ची, विशाखापट्टनम में हुआ ये कमाल

By विनीत कुमार | Updated: June 13, 2020 08:32 IST

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में चार महीने की एक बच्ची ने कोरोना बीमारी को मात दी है। उसे इस दौरान 18 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश की इस बच्ची को कोरोना से जंग के दौरान 18 दिन वेंटिलेटर पर रहना पड़ाअस्पताल ने शुक्रवार को किया डिस्चार्ज, मां के बीमार होने के बाद संक्रमित हुई थी बच्ची

आंध्र प्रदेश में एक कोरोना पर जीत हासिल करने का ऐसा मामला सामने आया है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है। दरअसल, चार महीने की एक बच्ची कोरोना से पूरी तरह ठीक होने में कामयाब रही है। उसे इस बीमारी से जंग के दौरान 18 दिन वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहना पड़ा। इन सबके बावजूद वो ठीक होने में कामयाब रही। मामला आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार विशाखापट्टन के जिला कलेक्टर विनय चंद ने बताया कि बच्ची को चेक अप के बाद शुक्रवार शाम डिस्चार्ज कर दिया गया। वो पिछले कई दिनों से विशाखा इंस्ट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (VIMS) अस्पताल में भर्ती थी। 

विनय चंद ने कहा, 'ईस्ट गोदावरी की एक आदिवासी महिला लक्ष्मी मई में कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। बाद में डॉक्टरों ने ये पुष्टि करते हुए बताया कि उसकी चार महीने की बच्ची भी संक्रमित है।'

चंद के अनुसार, 'बच्ची को 25 मई को VIMS शिफ्ट किया गया। इसके बाद 18 दिनों तक उसे वेंटिलटर पर रखकर उसका इलाज किया गया। हाल में जॉक्टरों ने उस बच्ची का कोरोना टेस्ट किया जिसका रिजल्ट निगेटिव आया।'

बता दें कि विशाखापट्टनम में शुक्रवार को कोरोना के 14 नए केस मिले। इसके बाद से यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 252 हो गई है। साथ ही अब तक एक शख्स की मौत भी यहां कोरोना से हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में अब तक कोरोना के 5429 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2301 है। वहीं, 3048 लोग ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 80 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, पूरे देश की बात करें तो शुक्रवार सुबह को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के अनुसार संक्रमितों की संख्या अब तीन लाख के करीब पहुंचने वाली है। देश में अभी 297535 लोग संक्रमित हैं और 8498 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या 141842 है।

टॅग्स :कोरोना वायरसआंध्र प्रदेश निर्माण दिवसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग