लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने दिया आदेश, मेडिकल स्टाफ को नहीं हो किसी चीज की कमी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2020 15:46 IST

पीएम मोदी ने शनिवार (04) अप्रैल को कोरोना से लड़ रही कई टीमों से बातचीत किया।इस दौरान पीएम मोदी ने देशभर में अस्पतालों की उपलब्धता,उचित क्वारंटाइन और आइसोलेशन सुविधाओं की समीक्षा की।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिये अपने वीडियो संदेश में इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी को बनाये रखने की अपील भी की थी ।पांच अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीये, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलायें ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार कोरोना वायरस पर नजरें बनाएं हुए हैं। पीएम मोदी ने शनिवार (04) अप्रैल को कोरोना से लड़ रही कई टीमों से बातचीत किया। इस दौरान पीएम मोदी ने हॉस्पिटल और आइसोलेशन की हालात का जायजा लिया। पीएम मोदी ने टीमों को निर्देश दिया कि मेडिकल स्टाफ में किसी भी चीज की कमी नहीं हो, इस चीज का पूरा ध्यान रखें। 

यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पीएम मोदी ने देश में कोरोना की प्रतिक्रिया में की जाने वाली गतिविधियों की योजना और कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए गठित सशक्त समूहों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने देशभर में अस्पतालों की उपलब्धता,उचित क्वारंटाइन और आइसोलेशन सुविधाओं की समीक्षा की।

इससे पहले पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ देश की सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए लोगों को रविवार रात दीये जलाने की बात याद दिलाने के मकसद से भाजपा के दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी की एक वीडियो क्लिप शनिवार को साझा की जिसमें वे अपनी प्रसिद्ध कविता ‘आयो फिर से दीया जलाये’ सुनाते दिख रहे हैं।

मोदी ने वीडियो के साथ ट्वीट किया, ‘‘ आयो दीया जलाएं ।’’ इस छोटे वीडियो में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एक मंच से अपनी प्रसिद्ध कविता ‘‘ आयो फिर से दीया जलाएं’ सुना रहे हैं । प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों से अपील की थी कि वे कोरोना वायरस को पराजित करने की देश की सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने के लिये रविवार पांच अप्रैल को रात नौ बजे अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीये, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलायें । प्रधानमंत्री ने देशवासियों के लिये अपने वीडियो संदेश में इस दौरान लोगों से सामाजिक दूरी को बनाये रखने की अपील भी की थी ।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया