लाइव न्यूज़ :

Corona: दिल्ली में सभी प्राइवेट ऑफिस बंद, घर से काम करेंगे कर्मचारी, जारी हुई नई गाइडलाइन

By विनीत कुमार | Updated: January 11, 2022 11:51 IST

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में सभी निजी कार्यालयों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी कर्मचारी घर से काम करेंगे। कुछ जरूरी सेवाओं से जुड़े ऑफिस को छूट दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डीडीएमए की ओर से जारी की गई नई गाइडलाइन।दिल्ली के सभी निजी ऑफिस अब अगले आदेश तक बंद रहेंगे, घर से काम करेंगे कर्मचारी।इससे पहले 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ ऑफिस को खोलने की दिल्ली में छूट थी।

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़े मामलों के बीच दिल्ली में अगले आदेश तक सभी प्राइवेट कंपनियों के ऑफिस को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सभी कर्मचारी घर से काम करेंगे। इस नियम से केवल उन्हीं कुछ कंपनियों को छूट दी गई है, जो जरूरी सेवाओं के तहत आते हैं। अभी तक कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारी के आने की इजाजत थी जबकि बाकी के लिए घर के काम करने को कहा गया था।

सभी बार और रेस्तरां भी बंद रहेंगे। रेस्तरां में बैठकर भोजन करने पर पाबंदी होगी। इसके निर्देश सोमवार को जारी किए गए थे। रेस्तरां से टेकअवे की सुविधा जारी रहेगी। बहरहाल, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से मंगलवार को दिल्ली के लोगों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई। जारी गाइलाइन के अनुसार भारत सरकार या इससे जुड़े कार्यालयों, पब्लिक सेक्टर यूनिट आदि के कर्मचारी वैलिड आईडी कार्ड दिखाकर छूट पा सकते हैं।

इसके अलावा सभी जजों, कोर्ट से जुड़े अधिकारी, वकील, कानूनी सलाहकार आदि भी वैलिड आईडी कार्ड के आधार पर कार्यालय जा सकते हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों, क्लीनिक से जुड़े डॉक्चर, नर्स, स्टाफ आदि को भी छूट मिलेगी।

दिल्ली में प्रति जोन हर दिन केवल एक साप्ताहिक बाजार के संचालन की अनुमति दी जाएगी। इसके पहले केजरीवाल ने रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के तेज गति से फैलने को गंभीर चिंता बताया था। हालांकि, केजरीवाल ने भी लॉकडाउन लगाने की योजना से इनकार कर दिया था। केजरीवाल ने कहा था कि यदि लोग मास्क पहनते हैं, तो लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा। 

बता दें कि दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 से 17 मरीजों की मौत हो गई और संक्रमण के 19,166 नए मामले सामने आए। यह संख्या रविवार के 22 हजार से अधिक मामलों के मुकाबले कम रही। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 25 प्रतिशत दर्ज की गई। दिल्ली में पिछले 10 दिन में महामारी से 70 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी 65,803 एक्टिव कोरोना मरीज हैं।

गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में 1.68 लाख नए कोरोना केस आए हैं। ये कल के मुकाबले हालांकि करीब 6.4 प्रतिशत कम हैं। दैनिक संक्रमण दर भी 13 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियादिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी