लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: एअर इंडिया ने रोम, मिलान, सियोल के लिए अपनी उड़ानें अस्थाई रूप से निलंबित कीं

By भाषा | Updated: March 12, 2020 06:06 IST

सरकार की ओर से सभी पर्यटक वीजा 15 अप्रैल तक के लिए निलंबित किए जाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है।

Open in App
ठळक मुद्देएअर इंडिया ने बुधवार की रात कहा कि वह रोम, मिलान और सिओल के लिए अपनी उड़ानें अस्थाई रूप से बंद कर रही हैं। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि रोम (इटली) के लिए सेवाएं 15 से 25 मार्च तक बंद रहेंगी।

एअर इंडिया ने बुधवार की रात कहा कि वह रोम, मिलान और सिओल के लिए अपनी उड़ानें अस्थाई रूप से बंद कर रही हैं। विमानन कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि रोम (इटली) के लिए सेवाएं 15 से 25 मार्च तक बंद रहेंगी। वहीं मिलान (इटली) और दक्षिण कोरिया की राजधानी के लिए उड़ानें 14 से 28 मार्च तक निलंबित रहेंगी। सरकार की ओर से सभी पर्यटक वीजा 15 अप्रैल तक के लिए निलंबित किए जाने के बाद कंपनी ने यह कदम उठाया है। 

सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, पर्यटन वीजा निलंबन 13 मार्च को रात जीएमटी 12 बजे से प्रभावी होगा। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में हुई मंत्री समूह की बैठक में यह फैसला लिया गया।

बयान में कहा गया है, ‘‘राजनयिक, आधिकारिक, संयुक्त राष्ट्र/ अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं, कामकाजी और प्रोजेक्ट वीजा के अलावा सभी मौजूदा वीजा 15 अप्रैल, 2020 तक निलंबित किए जाते हैं। यह 13 मार्च, 2020 की जीएमटी समयानुसार दोपहर 12 बजे से सभी प्रस्थान बिन्दुओं पर प्रभावी होगा।’’

ओसीआई कार्डधारकों को प्राप्त वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा भी 15 अप्रैल तक के लिए रोक दी गयी है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि कोई विदेशी नागरिक आपात स्थिति में भारत की यात्रा करना चाहता है तो वह अपने देश में स्थित भारतीय मिशन से संपर्क कर सकता है।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसएयर इंडियाइटलीदक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

बॉलीवुड चुस्कीK-Pop स्टार Aoora ने 'शिव तांडव स्तोत्र' पर किया रैप परफॉर्मेंस, वीडियो हुआ वायरल

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया