लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: AIIB ने भारत को 50 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: May 9, 2020 05:45 IST

बैंक ने बयान में कहा, "एआईआईबी के निदेशक मंडल ने देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों को मजबूत करके कोरोना वायरस द्वारा उत्पन्न खतरे को रोकने, इनका पता लगाने और प्रतिक्रिया देने के भारत के प्रयासों का समर्थन करने के लिये 50 करोड़ डालर के ऋण को मंजूरी दी है।"

Open in App
ठळक मुद्देएशियाई आधारभूत संरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में भारत के प्रयासों का समर्थन करते हुए 50 करोड़ डालर के ऋण को मंजूरी दी है। एआईआईबी ऋण सहायता प्रदान करने वाला कई देशों का संस्थान है। इसका मुख्यालय बीजिंग में है।

एशियाई आधारभूत संरचना निवेश बैंक (एआईआईबी) ने कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में भारत के प्रयासों का समर्थन करते हुए 50 करोड़ डालर के ऋण को मंजूरी दी है। एआईआईबी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। एआईआईबी ऋण सहायता प्रदान करने वाला कई देशों का संस्थान है। इसका मुख्यालय बीजिंग में है।

एआईआईबी ने कोरोना वायरस महामारी का मुकाबला करने के समन्वयित अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के तहत एआईआईबी कोविड-19 आपदा राहत सुविधा तैयार की है। सदस्यों के तत्काल आर्थिक, वित्तीय और सार्वजनिक स्वास्थ्य दबावों तथा त्वरित समर्थन के लिये प्रारंभिक तौर पर पांच से 10 अरब डालर का प्रबंध किया गया है।

बैंक ने बयान में कहा, "एआईआईबी के निदेशक मंडल ने देश की राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों को मजबूत करके कोरोना वायरस द्वारा उत्पन्न खतरे को रोकने, इनका पता लगाने और प्रतिक्रिया देने के भारत के प्रयासों का समर्थन करने के लिये 50 करोड़ डालर के ऋण को मंजूरी दी है।"

इसका वित्तपोषण एआईआईबी की आपदा राहत सुविधा के द्वारा किया गया है, जिसे महामारी से प्रभावित सदस्यों की तत्काल वित्तपोषण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिये बनाया गया है। एआईआईबी ने कहा कि भारत कोविड-19 आकस्मिक प्रतिक्रिया एवं स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी परियोजना विश्व बैंक के साथ मिलकर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगी।

एआईआईबी के उपाध्यक्ष (निवेश संचालन) डी जे पांडियन ने कहा, "एक लचीली स्वास्थ्य प्रणाली का निर्माण करना, जिससे कोविड-19 के रोगियों का प्रभावी ढंग से इलाज किया जा सके और इसके प्रसार को रोका जा सके, यह हमारी प्राथमिकता है। यह फंड इस जरूरत को पूरा करेगा और भविष्य में होने वाली बीमारी के प्रकोपों को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने की भारत की क्षमता को मजबूत करेगा।"

भारत के वित्त मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव समीर कुमार खरे ने कहा कि एआईआईबी की यह सहायता महामारी अनुसंधान, सामुदायिक भागीदारी तथा जोखिम संचार को मजबूत करने में सरकार की मदद करेगी। एआईआईबी ने जनवरी 2016 में परिचालन शुरू किया और अब दुनिया भर में इसके 102 स्वीकृत सदस्य देश हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन